Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

21 Sep 2026, 03:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका - धनबाद, झारखंड

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार हुए शामिल

कतरास। कतरास क्षेत्र में लगातार सामने आ रही भू-धँसान की घटनाओं और उससे उत्पन्न खतरे को लेकर रविवार को लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। भू-धँसान के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुहिबाँध बस स्टैंड से एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में कतरास क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, दुकानदार एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

जुलूस के दौरान लोगों ने भू-धँसान की समस्या को लेकर जोरदार नारेबाजी की और संबंधित जिम्मेदार संस्थाओं से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कोयला मंत्री, BCCL तथा DGMS का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि कतरास क्षेत्र में भू-धँसान की घटनाओं ने आम लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों ने कहा कि उनके घर, दुकान, सड़क और रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभागों को केवल आश्वासन देने के बजाय जमीन पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

जुलूस के दौरान कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडली के सदस्यों ने कहा कि कतरास की जनता अपने घर और जमीन की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि भू-धँसान जैसी गंभीर समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और संबंधित एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं पुनर्वास संबंधी कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कतरास की जनता किसी भी कीमत पर अपने क्षेत्र को असुरक्षित नहीं देखना चाहती। यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

जुलूस में शामिल लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक सर्वे कराया जाए, संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया जाए तथा लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस व्यवस्था की जाए।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से कतरास में भू-धँसान का मुद्दा एक बार फिर प्रमुखता से सामने आया। लोगों ने स्पष्ट किया कि कतरास की जमीन और यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने संकेत दिया कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। जुलूस में मुख्य रूप से प्रदीप पांडे, प्रकाश राम गुप्ता, चुन्ना यादव, सुरेश केडिया, मनोज गुप्ता, अर्जुन तिवारी, राजेश स्वर्णकार, मो अफसर छोटू, कौशर खान, रितेश गुप्ता, भगवान यादव, राजकुमार अग्रवाल, पंकज गुप्ता, देवानंद बर्मन, पिंटू सिंह, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, मो अमान, महबूब आलम, राजू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, अरुण साव, बड़कू भाई, महताब आलम, साहेब जी, सहित सैकड़ों की संख्या लोग शामिल हुवे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत गेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित
Nagaur21 Sep

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत गेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
सामुदायिक शौचालय पर ताला, बाहर पाथे जा रहे उपले; ग्रामीणों में नाराजगी
Ghaziabad21 Sep

सामुदायिक शौचालय पर ताला, बाहर पाथे जा रहे उपले; ग्रामीणों में नाराजगी

गाजियाबाद। विकास खंड रजापुर के ग्राम नाहल में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!