विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे तथा आमजन को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, आवेदन एवं दस्तावेज संबंधी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न विभागों की सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराने का कार्य किया गया।
ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। डोडियाना निवासी संग्राम राम चोयल की 12 माह से रुकी पेंशन हाथों-हाथ शुरू
शिविर में ग्राम डोडियाना से पहुंचे संग्राम राम चोयल की पिछले 12 महीनों से रुकी हुई पेंशन का मामला अधिकारियों के सामने आया।
अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय कार्मिकों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रक्रिया पूरी कर पेंशन चालू करवाई और लाभार्थी को राहत प्रदान की। शिविर में मौके पर ही पेंशन शुरू होना अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
विकास अधिकारी सीमा गौड़ ने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 22 विभाग आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
अभियान के तहत विकास अधिकारी सीमा गौड़, सहायक विकास अधिकारी नन्द किशोर टाक, राजस्व निरीक्षक छोटाराम गोदारा, वरिष्ठ सहायक स्वरूप राम गढ़वाल, कनिष्ठ सहायक अशोक पाराशर एवं ओमसिंह, राजीविका योजना के लिए कपिल जांगिड़, वन विभाग से यशोदा चौधरी, BCMO डॉ. राजेंद्र चौधरी, सहायक लेखाधिकारी महेन्द्र,
कैलाश बोराणिया, , सूचना सहायक आनंद प्रकाश गौड़, कनिष्ठ अभियंता सतपाल चौधरी, डेटा एंट्री ऑपरेटर हरि ओम टेलर, रिछपाल सारण,मुकेश लाढ़ड़ तथा सहित विभिन्न कार्मिकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई तथा पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






