Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नागोर जेएनएल अस्पताल में सुखराम मेघवाल की मौत को लेकर धरना,

18 Aug 2026, 07:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260818 WA0018 1 IMG 20260818 WA0019 1नागौर जेएलएन अस्पताल में सुखराम मेघवाल की मौत का मामला: मोर्चरी के बाहर परिजनों का धरना जारी, हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर साधा निशाना
नागौर: नागौर स्थित जेएलएन जिला अस्पताल में खींवसर क्षेत्र के चावंडिया गांव निवासी सुखराम मेघवाल की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) प्रमुख और खींवसर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के रवैये पर कड़ा रोष जताया है।
पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर लगातार धरने पर बैठा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद बेनीवाल ने रालोपा के प्रतिनिधियों को मौके पर परिजनों के समर्थन में भेजा है।
अधिकारियों से की वार्ता, त्वरित कार्रवाई की मांग
सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिला कलेक्टर सहित राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर पुनः संपर्क कर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि धरने पर बैठे पीड़ित परिवार और आंदोलनरत लोगों से तत्काल संवाद स्थापित किया जाए तथा उनकी न्यायोचित मांगों पर बिना देरी सकारात्मक कार्रवाई की जाए।
स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए बेनीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले नागौर के जेएलएन जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं और लापरवाही आए दिन उजागर हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गरीब दलित परिवार के सदस्य की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद भी शासन-प्रशासन की चुप्पी संवेदनहीनता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए परिजनों को मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़े, यह बेहद शर्मनाक स्थिति है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!