A2Z सभी खबर सभी जिले की
चलती बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, ड्राइवर ने जिला अस्पताल में घुसा दी बस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छतरपुर। पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम करकरिया निवासी 29 वर्षीय गर्भवती महिला रेखा चौधरी अपने पति देशराज चौधरी के साथ ग्वालियर से मजदूरी कर अपने गांव लौट रही थीं। झांसी से छतरपुर आ रही जटाशंकर बस में सफर के दौरान रास्ते में अचानक रेखा को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।महिला के पति ने बस स्टाफ से मदद मांगी। कंडक्टर मनोज कुमार तिवारी ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। इसी बीच महिला की हालत बिगड़ने लगी और चलती बस में ही उसका प्रसव हो गया। बस में मौजूद महिलाओं ने तत्काल आगे बढ़कर प्रसूता की मदद की।महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बस चालक ने मानवीयता दिखाते हुए बस को सीधे
अस्पताल की ओर मोड़ दिया। अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही नर्सों ने महिला और नवजात को संभाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
इस पूरे घटनाक्रम में बस चालक, कंडक्टर और यात्रियों द्वारा दिखाई गई मानवता और तत्परता की लोग सराहना कर रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।