Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिजनेसमैन की तलाकशुदा बेटी को शादी के सपने दिखाकर जयपुर के कारोबारी ने खर्च कराए 1.27 करोड़

21 Aug 2026, 05:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस ने हाईप्रोफाइल परिवार की तलाकशुदा महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर का रहने वाला 36 वर्षीय मनीष तलाकशुदा महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता और फिर महंगे शौक पूरे कराने के नाम पर रुपए ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया है।बिजनेसमैन की बेटी को बनाया शिकार

आरोपी मनीष ने उज्जैन के एक बिजनेसमैन की बेटी को अपने जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाया था। आरोपी करीब तीन-चार महीने में 1.27 करोड़ रुपये महिला से खर्च करा चुका था। महिला ने शुरुआती शिकायत में पुलिस को केवल 35 लाख रुपए की जानकारी दी थी। पूछताछ और लेन-देन की जांच में रकम 1.27 करोड़ रुपये सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी फिल्मों से प्रभावित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार मोबाइल नंबर और ठिकाने बदलता रहता था। जांच में धार और निम्बाहेड़ा की दो महिलाओं को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाने की जानकारी सामने आई है।उज्जैन के थाना माधवनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर फरियादिया से करीब ₹1.27 करोड़ की ठगी एवं धमकी देने के मामले में आरोपी मनीष (36), निवासी मानसरोवर, जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं को शादी का भरोसा दिलाकर रुपये प्राप्त करता था।13 मई को शिकायत, जांच में खुला 1.27 करोड़ का राज

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने 13 मई 2026 को माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मनीष पिता तीरथदास, निवासी मानसरोवर, जयपुर ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और भरोसे में लेकर रुपए व महंगे सामान पर खर्च करवाए। शुरुआती शिकायत में करीब 35 लाख रुपये की रकम बताई गई थी। पुलिस ने बलात्कार और धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को पाली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने आरोपी पर करीब 1.27 करोड़ रुपये खर्च किए थे। पुलिस अब बैंक ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन शॉपिंग, नकद लेन-देन और खरीदे गए सामान का पूरा हिसाब जुटा रही है।रईस परिवारों की महिलाओं को करता था टारगेट

टीआइ गजेंद्र पचोरिया के अनुसार आरोपी मनीष संभ्रांत और रईस परिवारों की महिलाओं को टारगेट करता था। सोशल मीडिया या परिचितों के जरिए महिलाओं से दोस्ती करने के बाद उनके पड़ोस में किराए का मकान लेता था। नजदीकी बढ़ने पर शादी का झांसा देता और कभी बिजनेस शुरू करने, तो कभी कारोबार में नुकसान होने की बात कहकर उनसे रुपए खर्च करवाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी को महंगे जूते-कपड़े, मोबाइल, वाहन और लग्जरी सामान का शौक था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, नकदी और ऑनलाइन खरीदा गया सामान जब्त किया है।धार और निम्बाहेड़ा की महिलाओं को भी बनाया शिकार

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने धार की एक महिला को अहमदाबाद में पत्नी बनाकर रखा है। वहीं, निम्बाहेड़ा की एक अन्य महिला को भी इसी तरह शादी का झांसा देने की जानकारी मिली है। हालांकि, दोनों महिलाएं अब तक पुलिस के सामने नहीं आई हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने अन्य कितनी महिलाओं को इसी तरीके से अपने जाल में फंसाया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक ज्वेलरी दुकान भी शुरू की थी, जहां महिला उससे मिलने आती थी। पुलिस अब दुकान के दस्तावेज, लेन-देन और संचालन की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुकान वास्तव में कारोबार के लिए खोली गई थी या महिला से संपर्क बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता थाIMG 20260821 173155।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!