Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 58 करोड़ की ठगी, ED ने नागपुर समेत 3 शहरों में 12 ठिकानों पर मारा छापा

22 Aug 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260822 203253 401

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ : 

ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग के जरिए करोड़ों की ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने 18 अगस्त को नागपुर, गोंदिया और अहमदाबाद के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

 

यह कार्रवाई नागपुर के कुख्यात अनंत नवरतन जैन उर्फ सोंटू जैन और उसके साथियों के खिलाफ PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) के तहत की गई।

 

क्या मिला छापे में?

– 30.30 लाख रुपये कैश बरामद

– 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वाले 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज

– 11 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप जब्त

– 16.50 करोड़ रुपये  की अचल संपत्तियों के संदिग्ध दस्तावेज बरामद

 

कैसे की 58.42 करोड़ की ठगी?

नागपुर साइबर क्राइम थाने में दर्ज FIR के आधार पर ED ने जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि सोंटू जैन ने शिकायतकर्ता को कम समय में बड़ा मुनाफा देने का लालच देकर ऑनलाइन गेमिंग में पैसा लगाने को कहा।

 

गेमिंग प्लेटफॉर्म में पहले से ही छेड़छाड़ की गई थी। जैसे ही शिकायतकर्ता जीतने लगता था, सिस्टम में टेक्निकल ग्लिच या एरर दिखा दिया जाता था, जिससे उसे जीती हुई रकम नहीं मिलती थी। इसी तरह धोखाधड़ी करके *58 करोड़ 42 लाख रुपये* की ठगी की गई।

 

पैसे की वसूली के लिए कुरियर से कैश मंगवाया जाता था और हिसाब के लिए हवाला की तरह ‘टोकन’ नोट का इस्तेमाल होता था। पैसे को ‘एजेंट अकाउंट’ में जमा कराया जाता था। जांच में कई लोगों और फर्जी कंपनियों के नाम पर खुले ‘म्यूल बैंक अकाउंट्स’ का इस्तेमाल काले धन को सफेद करने के लिए किया गया था।

 

बरामद मोबाइल और लैपटॉप में गेमिंग और पैसों के लेन-देन के अहम डिजिटल सबूत मिलने की उम्मीद है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!