Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है।

23 Aug 2026, 08:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है।

27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बहनें सुरक्षित और सुगम यात्रा के साथ अपने घर पहुंचें। परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहें।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जनपदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने और कंट्रोल रूम को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार तक समय से राहत पहुंचे। पर्याप्त मात्रा में पका हुआ भोजन एवं सूखा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा राहत सामग्री का व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित हो। प्रभारी मंत्री अपने क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री जी ने नदी कटान वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जहां नदी की धारा आबादी की ओर बढ़ रही हो या उसका रुख बदल रहा हो, वहां समय रहते ड्रेजिंग कराई जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों से प्रभावित परिवारों को भूमि का पट्टा उपलब्ध कराकर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और यह लगभग छह माह की आवश्यकता के अनुरूप है। आमजन को किसी भी प्रकार से चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को चीनी की उपलब्धता एवं मूल्य पर लगातार नजर रखने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने विद्यालयों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं और अच्छा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील, बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय, कक्षाओं की स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थलीय जांच कराई जाए। बाल वाटिकाओं का संचालन सुनिश्चित हो तथा पठन-पाठन का वातावरण बेहतर बना रहे।

मुख्यमंत्री जी ने स्कूल-कॉलेजों को लेकर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!