नेस्ले, पेप्सिको, कोका-कोला समेत 150 बड़े फूड ब्रांड्स पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक विज्ञापनों पर भेजा नोटिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
खाने-पीने के सामान को लेकर भ्रामक विज्ञापन, झूठे दावे और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर फूड रेगुलेटर FSSAI ने बड़ा शिकंजा कसा है। पिछले कुछ महीनों में नेस्ले इंडिया, पेप्सिको और कोका-कोला इंडिया जैसे दिग्गज ब्रांड्स समेत 150 से ज्यादा कंपनियों को नोटिस भेजा गया है।
FSSAI ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी दी है। नियामक ने कहा, “भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबलिंग नियमों का पालन न करने पर 150 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं।”
इन बड़ी कंपनियों पर गिरी गाज
FSSAI ने जिन प्रमुख ब्रांड्स के नाम जारी किए हैं उनमें शामिल हैं:
नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबॉट इंडिया, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी, हेल एनर्जी, मोंडेलेज इंडिया, कोका-कोला इंडिया, डियाजियो, परनोड रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक।
रेगुलेटर ने एनर्जी ड्रिंक्स और अल्कोहल वाले पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों पर भी कड़ी कार्रवाई की है और नियम तोड़ने पर कई कंपनियों के प्रोडक्ट्स भी जब्त किए गए हैं।
ई-कॉमर्स और फूड चेन भी लपेटे में
– अमेजन और फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस भेजे गए हैं। FSSAI ने बताया कि अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।
– KFC, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसी फूड सर्विस कंपनियों को 30 से ज्यादा नोटिस भेजे गए हैं। इसमें डोमिनोज के 5 लाइसेंस सस्पेंड भी किए गए हैं।
पिछले साल कई फाइव स्टार होटलों को भी इसी तरह नोटिस भेजा गया था। FSSAI ने कहा है कि नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने अब सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।