जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस ने कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण, कांवड़ श्रद्धालुओं से की वार्ता, मंदिरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं भंडारे में ग्रहण किया प्रßßसाद
ß
हाथरस। दिनांक 23.08.2026 को जिलाधिकारी हाथरस श्री अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया गया।
ß
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा हाथरस-मथुरा मार्ग पर यात्रा कर रहे एवं विश्राम कर रहे कांवड़ श्रद्धालुओं से आत्मीय वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई। अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। श्रद्धालुओं द्वारा हाथरस पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थित प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया गया तथा मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा गया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
ß
इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए संचालित भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया गया। अधिकारियों द्वारा भंडारा संचालित कर रहे आयोजकों एवं सेवा में जुटे श्रद्धालुओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कांवड़ श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों एवं निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करें, अनावश्यक जल्दबाजी न करें तथा अनुशासन एवं सावधानी के साथ अपनी यात्रा पूर्ण करें। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तत्काल संपर्क करने की अपील की गई।

कांवड़ श्रद्धालुओं द्वारा हाथरस पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा व्यवस्था एवं सुविधाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
हाथरस पुलिस का संकल्प
“शिवभक्तों की आस्था, हाथरस पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था”