मेहंदी प्रतियोगिता में रिया और राखी विथ थाली सजाओ में ऋषिका ने बाजी मारी 🏵️


नगर की प्रतिष्ठित संस्था छात्र परिषद द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से स्थानीय नालंदा पब्लिक स्कूल चोपड़ा कॉलोनी में आयोजित किया गया जिसमें नगर की विभिन्न संस्थाओं से सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए मेहंदी लगाओ एवं राखी विथ थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की गई इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
उक्त आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नालंदा पब्लिक स्कूल संचालक संदीप पांडे ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र सिंह मंजू सर, नगरपालिका परिषद मैहर के एल्डर मेंन तुषार अग्रवाल, ब्लू बेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की सहायक संचालक श्रीमती रीत चोपड़ा, रिमा पब्लिक स्कूल की संचालक पायल टंडन, विनय राज सिंह और पवन संतानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत एकता रिछारिया ने स्वागत गीत के माध्यम से किया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्मृति चिन्ह भेट कर कराया । कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए कार्यक्रम का संचालन कर रही पल्लवी पाठक ने खुशी पांडे ,आंचल विश्वकर्मा , मानसी विश्वकर्मा, दीपिका तिवारी, साक्षी दाहिया ,सृष्टि दाहिया , श्रेया नागर ,अर्पिता कुशवाहा, शिवानी गुप्ता, साक्षी गुप्ता , चंदा पटेल के माध्यम से गीत एवं रक्षाबंधन के विषय में भाषण का आयोजन कराया। विशिष्ट अतिथि श्री रविंद्र सिंह मंजू सर एवं श्रीमती रीत चोपड़ा ने अपने उद्बोधन में छात्र परिषद के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे आयोजन को उत्साह पूर्वक मनाने का आग्रह किया । विकास तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की महत्ता बताते हुए उन्हें आगे भी आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में इसी उत्साह के साथ शामिल होने की सलाह दी और छात्र परिषद के इस आयोजन को हमेशा सहयोग करने की बात कही। उनके उद्बोधन के पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार महाकाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रिया परवीन ने अर्जित किया, जबकि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा साजीया नाज ने द्वितीय, शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रीति विश्वास ने तृतीय, ब्लू बेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रागनी पटेल, सिमरन पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या बर्मन, शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशी पटेल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कारों की इसी कड़ी में राखी विथ थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संथॉम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ऋषिका अग्रवाल ने प्राप्त किया, नेहरू सेंचुरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशी विश्वकर्मा ने द्वितीय और रंजना कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, के छात्र रौनक अग्रवाल, शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्राची पटेल और गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियंका कुशवाहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया, साथ ही सभी सहभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।
उक्त आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के साथ शिवानी गुप्ता, साक्षी गुप्ता, सृष्टि दाहिया, साक्षी दाहिया ,आंचल विश्वकर्मा, चंदा पटेल, एकता रिछारिया ,पल्लवी पाठक, दीपशिखा पांडे, निकिता त्रिपाठी ,खुशी पांडे, अमृता पांडे, रितु कुशवाहा, मानसी विश्वकर्मा, दीपिका तिवारी, श्रेया नागर, अर्पिता कुशवाहा एवं सभी विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




