Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली:जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने चरगोड़ा एवं बधमनबा विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

30 Aug 2026, 08:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260829 170047
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

सिंगरौली:जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने चरगोड़ा एवं बधमनबा विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी, कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद।

छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित।

सिंगरौली:  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बधमनबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा में कलेक्टर को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं के इस आत्मीय स्नेह से कलेक्टर अभिभूत हुए और उन्होंने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन के माध्यम से वे अपने परिवार, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जो छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उन्हें भी विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्राचार्य को विद्यालय में व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के साथ विद्यालय परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बधमनबा का निरीक्षण किया। विद्यालय में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिना अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए शिक्षक श्री महेश कुमार एवं श्रीमती रूपाली राव धेकर का वेतन काटने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी विद्यालय नहीं आ रहे हैं, अपने साथियों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि सभी बच्चे शिक्षा से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय के सामने प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन का मीनू स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भोजन की जानकारी उपलब्ध रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna20 Sep

*बिरसिंहपुर में ‘गुरु कृपा इंडेन गैस’ एजेंसी की तानाशाही चरम पर: उपभोक्ताओं की कॉपियां हवा में फेंकी, 1500 से 2000 रुपये में सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप!*

*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…

पूरी खबर पढ़ें →

राधाष्टमी विशुद्ध प्रेम, चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रकटीकरण का पर्व- अविराज सिंह
Sagar20 Sep

राधाष्टमी विशुद्ध प्रेम, चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रकटीकरण का पर्व- अविराज सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि श्रीराधा निष्काम…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: जन विश्वास अभियान अंतर्गत दिव्यांग हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं मोटराइज्ड साइकिल का किया गया वितरण।
Singrauli20 Sep

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान अंतर्गत दिव्यांग हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं मोटराइज्ड साइकिल का किया गया वितरण।

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान अंतर्गत दिव्यांग हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं मोटराइज्ड साइकिल का किया गया वितरण। सिंगरौली: जन…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं।
Singrauli20 Sep

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं।

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं। ‘मेरे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!