Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के नारनौल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

31 Aug 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के नारनौल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

नारनौल। भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम काScreenshot 20260831 205258 WhatsApp आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जिला प्रभारी वरुण श्योरान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कर्मवीर खीची एवं एससी मोर्चा जिला प्रभारी व जिला प्रमुख राकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि उन्होंने अजय खुंडिया के साथ युवा मोर्चा में काम किया है। जब वे प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उस समय अजय खुंडिया रोहतक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि अजय खुंडिया मेहनती, समर्पित और संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता हैं तथा उन्होंने उनके कार्य को नजदीक से देखा है। डॉ. राव ने विश्वास व्यक्त किया कि अजय खुंडिया के नेतृत्व में एससी मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनका परिचय करवाते हुए विश्वास दिलाया कि जिला महेंद्रगढ़ का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता एससी मोर्चा को मजबूत करने में पूरी ताकत से योगदान देगा।

 

एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में सर्व समाज के महापुरुषों का सम्मान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी महापुरुषों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का नाम ‘संत कबीर कुटीर’ रखा जाना भी भाजपा सरकार के सामाजिक समरसता और सम्मान के संस्कार को दर्शाता है। यह भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारधारा का परिणाम है।

 

जिला प्रभारी वरुण श्योरान ने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश और समाज के निर्माण के लिए दिन-रात मेहनत करता है।

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री किशन सैनी, योगेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष महिपाल यादव, वासुदेव, भवानी सिंह, जिला मंत्री मनीष संघी, सपना गुप्ता, सरोजबाला शर्मा, अरुणा कौशिक, मोहन लाल कोथल, बाबूलाल, ईश्वर, अमर सिंह, रिया चौहान, पार्षद संजय अमन, पार्षद धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद परमेश्वर दयाल, प्रमोद जांगिड़, मंजीत भीलवाड़ा, नरेंद्र झिमरिया, लखमीचंद, सुरेश पटीकरा, प्रवीण माजरा, डॉ. अनिल सैनी, दीपिका कुमारी, सुशील चौटाला सहित एससी मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | सहारनपुर विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

**12 जोन की निगरानी सिर्फ 3 जेई के भरोसे? अवैध कॉमर्शियल निर्माण और कॉलोनियों पर उठे सवाल, शासन…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | पुलिस–पत्रकार संबंधों पर DGP यूपी राजीव कृष्ण का बड़ा बयान
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

बड़ी खबर | पुलिस–पत्रकार संबंधों पर DGP यूपी राजीव कृष्ण का बड़ा बयान

## 🗣️ **“पुलिस और पत्रकार लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण स्तंभों की तरह” — बेहतर समन्वय, संवाद और सम्मान…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर कचहरी में हाई-अलर्ट! न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मेगा चेकिंग ऑपरेशन, ASP IPS मनोज कुमार यादव और इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने संभाली
सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 🔥 नाबालिग से अनैतिक कार्य के मुकदमे में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 🔥 नाबालिग से अनैतिक कार्य के मुकदमे में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

तड़के 3 बजे नानौता में पुलिस से मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
मालाणी रत्न स्व. श्री गोरधनराम जी कड़वासरा की प्रतिमा का होगा अनावरण
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

मालाणी रत्न स्व. श्री गोरधनराम जी कड़वासरा की प्रतिमा का होगा अनावरण

(वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज | जनहित की सशक्त पहचान — समृद्ध भारत समाचार पत्र) ✍️ रिपोर्ट: मांगीलाल…

पूरी खबर पढ़ें →
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, CCTV में कैद हुए आरोपी
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Sep

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, CCTV में कैद हुए आरोपी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र के मबई गांव में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!