Sagar
नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने सहित नियमों का उल्लंघन पर मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ड्रग इंस्पेक्टर सागर श्रीमती सोनम जैन द्वारा शहर की विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। जिसके तहत नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने सहित नियमों का उल्लंघन पर मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किया गये।
सागर शहर के ऋषभ इंटरप्राइजेज मेडिकल में नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने पर मेडिकल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसी प्रकार आईटीआई के सामने संचालित विष्णु मेडिकल का निरीक्षण के दौरान दुकान का संचालन नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया गया।
फार्मासिस्ट के बिना दुकान का संचालन पाए जाने पर संवृद्धि मेडिकल का लाइसेंस 7 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। विगत माह औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1945 के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सागर जिले के 13 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए थे।
श्री पटेल मेडिकल, विजय टॉकीज रोड के निरीक्षण के दौरान Avil वायल 10 एमएल के क्रय-विक्रय के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान का निरीक्षण किया गया। मेडिकल संचालक को 3 दिवस में नारकोटिक्स दवाओं एवं Avil के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। दवाओं के नमूने जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गरीबों के हक का राशन हड़पने वाले राशन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजिला शाहजहांपुर गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका: नदियां उफान पर हैं और हाल ही में गर्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर…
पूरी खबर पढ़ें →
चूरू/रतनगढ़। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिले में लागू आचार संहिता के बीच रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाते हुए डकरा बाजार में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, बोलेरो और कार को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
संभाग्य आयुक्त स्वामी व जिला कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया पाली, 2 सितम्बर। मतदान…
पूरी खबर पढ़ें →