Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने मुख्यमंत्री से की आयोग के गठन की मांग, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने पर दिया जोर

27 Oct 2026, 09:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने मुख्यमंत्री से की आयोग के गठन की मांग, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने पर दिया जोर - HARIDWAR, उत्तराखंड

पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन समय की आवश्यकता : राकेश वालिया

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने मुख्यमंत्री से की आयोग के गठन की मांग, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने पर दिया जोर

हरिद्वार, 27 अक्टूबर। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पुराना रानीपुर मोड़ स्थित फन एंड फूड रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग दोहराई गई। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके साथ होने वाले उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाना समय की आवश्यकता है।

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे तमाम चुनौतियों के बीच समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके बावजूद समाचार संकलन और कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट, अभद्रता और उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन बेहद जरूरी है।

वहीं, जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि पत्रकारों के साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पत्रकार समाज के हित में काम करते हुए जनसमस्याओं और महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर काम करने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे बिना किसी दबाव के सच्चाई को जनता के सामने रख सकें।
जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने केंद्र और राज्य सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कानून और ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन से पत्रकारों के उत्पीड़न, सुरक्षा संबंधी समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए एक प्रभावी संस्थागत व्यवस्था विकसित की जा सकती है।
बैठक में पत्रकारों की एकजुटता और सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए इस दिशा में ठोस पहल की आवश्यकता पर बल दिया गया। क्लब ने उम्मीद जताई कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के पदाधिकारी एवं सदस्यो मे मुख्य रूप से अशोक पांडे, मोहन राजा, मुमताज आलम खान, नदीम सलमानी, सनोज कश्यप, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, विजय बंसल, सर्विन्द्र कुमार, उपासना तेश्वर, कमल शर्मा, इंद्र शर्मा, शिप्रा अग्रवाल और प्रखर कश्यप सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich27 Oct

स्पेशल TET परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियो में टकराव प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

रुपईडीहा बहराइच स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!