Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sitapur

सीतापुर: तालाब में डूबी कार से तीन कारोबारियों के शव बरामद, बेटे का एक्सीडेंट देखने बहराइच गए थे

27 Oct 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीतापुर: तालाब में डूबी कार से तीन कारोबारियों के शव बरामद, बेटे का एक्सीडेंट देखने बहराइच गए थे - SITAPUR, उत्तर प्रदेश

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सोमवार देर रात तालाब में डूबी एक आल्टो कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। कार के अंदर से तीन कारोबारियों के शव बरामद हुए हैं।

घटना की जानकारी उस समय हुई, जब ड्यूटी से घर लौट रहे कुछ ग्रामीणों को तालाब में कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी डालने पर कार की छत नजर आई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकलवाया। कार के अंदर आगे की सीटों से दो और पीछे की सीट से एक शव बरामद हुआ। शवों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया उम्र 50 वर्ष, सतीश निर्मल उम्र 40 वर्ष और रामेंद्र सिंह उम्र 62 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, सिधौली निवासी राकेश चौरसिया के बेटे मोहन का रविवार शाम करीब 4 बजे बहराइच में एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में मोहन को हल्की चोटें आई थीं। बेटे को देखने और उसे घर लाने के लिए राकेश ने बहराइच जाने का फैसला किया। उनके पड़ोसी सतीश निर्मल और अटरिया निवासी रामेंद्र सिंह भी उनके साथ चल दिए।

तीनों शाम करीब 5 बजे सतीश की आल्टो कार UP 32 EE 4038 से बहराइच के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने के बाद मोहन अपने दोस्त के साथ देर रात घर लौट आया, लेकिन उसके पिता और उनके दोनों साथी वापस नहीं पहुंचे।

परिजनों ने जब तीनों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो किसी का फोन नहीं लगा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल बंद मिलने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस ने सिधौली-बहराइच मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। घर से करीब 20 किलोमीटर दूर कंदुनी फैक्ट्री के सीसीटीवी में कार घर की ओर आती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री और घर के बीच तलाश शुरू की और मोबाइल की आखिरी लोकेशन खुर्द गांव के पास मिली।

पुलिस जांच कर ही रही थी कि रात करीब डेढ़ बजे पंचपीर गांव के लोगों ने तालाब में कार गिरने की सूचना दी। कार को बाहर निकालने पर उसके अंदर तीनों के शव मिले।

प्रारंभिक जांच में पुलिस हादसे की वजह कार के तालाब में गिरने और उसमें डूबने को मान रही है। बताया जा रहा है कि तालाब में बाउंड्रीवॉल नहीं थी और सड़क किनारे रेलिंग भी नहीं लगी थी। हाल की बारिश के कारण तालाब पानी से पूरी तरह भरा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, कार सुबह करीब 4 बजे सीसीटीवी में दिखाई दी थी। घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग 20 मिनट का समय माना जा रहा है। ऐसे में हादसा करीब 4:20 बजे हुआ होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पानी में डूबने के बाद कार के चारों दरवाजे लॉक हो गए थे और काफी प्रयास के बावजूद दरवाजे नहीं खुल सके।

कमलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौधरी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाँच की जा रही है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pratapgarh27 Oct

पीएम किसान निधि में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

पीएम किसान निधि में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा विभागों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कैशलेस चिकित्सा योजना यूपी कैबिनेट से हुआ पास मिलेगा कर्मचारियों को जल्द लाभ
Lucknow27 Oct

शिक्षा विभागों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कैशलेस चिकित्सा योजना यूपी कैबिनेट से हुआ पास मिलेगा कर्मचारियों को जल्द लाभ

Yogi Cabinet Meeting: यूपी में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 22 प्रस्तावों पर चर्चा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!