स्पेशल TET परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियो में टकराव प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रुपईडीहा बहराइच स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द वर्मा के नेतृत्व मेंएक प्रतिनिधि मंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नवाबगंज शिवम गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक संशोधन करने की जोरदार मांग की गई है। ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द वर्मा नें बताया कि स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य एक ही समयावधि में निर्धारित होने के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
एक ही समयावधि में दोनों आयोजनों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना संभव नहीं है, जिससे शिक्षकों पर अनुचित मानसिक दबाव पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जनगणना प्रशिक्षण के कार्यक्रम में उचित संशोधन/परिवर्तन कराया जाए, ताकि शिक्षक बिना किसी तनाव के दोनों महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।इस मौक़े पर सजल मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विनोद गिरि, वैभव सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, वृजभूषण वर्मा आदि उपस्थिति रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भारतीय किसान भगत सिंह यूनियन के नेताओं ने आज कुरुक्षेत्र के नायब तहसीलदार के कार्यालय पर ताला जड़…
पूरी खबर पढ़ें →
पुसौली पावर ग्रिड के समीप NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत बालू लदे ट्रक में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
Yogi Cabinet Meeting: यूपी में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 22 प्रस्तावों पर चर्चा…
पूरी खबर पढ़ें →
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी क्षेत्र में नई देशी-विदेशी शराब दुकान का शुभारंभ होते ही पहले दिन ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।