Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सर्वोदय चौराहा,कॉलेज तिराहा,महवीर चौक और कच्चा रोड पर आवारा पशुओं का जमावड़ा,दुर्घटना की आशंका

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सर्वोदय चौराहा,कॉलेज तिराहा,महवीर चौक और कच्चा रोड पर आवारा पशुओं का जमावड़ा,दुर्घटना की आशंका - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना शहर के व्यस्ततम इलाकों में इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जैसा कि हाल ही में सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है।

सड़क के किनारे फैले कचरे के ढेर के पास बड़ी संख्या में सांड, गाय और गधे जमा हो जाते हैं। ये जानवर कचरे में मुंह मारते हुए नज़र आते हैं, जो न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े करता है।

सबसे बड़ी समस्या इन जानवरों, विशेषकर सांडों के बीच होने वाली आपसी लड़ाई है। कचरे के पास जमा ये सांड अक्सर एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं।

बीच सड़क पर इस तरह की लड़ाई से वहां से गुजरने वाले लोग और वाहन चालक दहशत में आ जाते हैं।पैदल राहगीर एवं दोपहियार पहिया वाहन चालक इन जानवरों से संभलते हुए और बचते हुए निकलने को मजबूर हैं। सांडों की अचानक लड़ाई या जानवरों के सड़क पर दौड़ने से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

कॉलेज तिराहा शहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। और नगरपालिका के बिल्कुल नजदीक है,यहां रात के समय भी अच्छी-खासी आवाजाही रहती है।

ऐसे में सड़क पर इस तरह जानवरों का जमावड़ा और उनकी आपसी लड़ाई, नगर पालिका और संबंधित प्रशासन की अनदेखी को उजागर करती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना
Banda01 Sep

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना

बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए 20 खिलाड़ी चयनित
Shamli01 Sep

रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए 20 खिलाड़ी चयनित

संवाददाता मोहित कुमार कांधला क्षेत्र के गांव कनियान स्थित रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में जिला कबड्डी एसोसिएशन…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की
Sagar01 Sep

मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi01 Sep

बिलासपुर- इंदौर- बिलासपुर 18233/18234 ट्रेन का ठहराव अब वेंकटनगर रोटेशन पर भी

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम.रेलवे बिलासपुर रेल मंडल नें रेल यात्रियों की मांग को पूरा करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!