Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही देख निगमायुक्त ने स्वच्छता पर्वेक्षक प्रकाश ताम्रकार को ऑन द स्पॉट निलंबित किया

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही देख निगमायुक्त ने स्वच्छता पर्वेक्षक प्रकाश ताम्रकार को ऑन द स्पॉट निलंबित किया - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखते हुए पहले दिन से ही सक्रीयता के साथ शहर के विभिन्न वार्डों, गली, मुहल्लों का ओचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को उत्कृष्ठ बनाने हेतु सफाईमित्रों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। और नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है।

ऐसे में सुबह-सुबह शहर भ्रमण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे निगमायुक्त खत्री ने राहतगढ़ ब्रिज के पास बनी दुकानों के आसपास डिस्पोजल, पानी पाउच और पान गुटखा पाउच आदि कचरे के छोटे-छोटे ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त की और उक्त क्षेत्र के स्वच्छता पर्वेक्षक प्रकाश ताम्रकार को फटकार लगाते हुए तत्काल ऑन द स्पॉट निलंबित किया। उक्त सफाई दरोगा द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के प्रति रहवासियों एवं दुकान संचालकों को समझाईस नहीं दी जा रही थी इसका नतीजा सड़क किनारे कचरा पड़ा मिला।

निगमायुक्त ने कहा की निगम के स्वच्छताकर्मियों का कार्य सिर्फ झाडू लगाना और कचरा उठाना नहीं है प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी उनकी जिम्मेदारी है। डोर टू डोर कचरा वाहनों में ही कचरा डाला जाये यह सुनिश्चित कराना उनकी जिम्मेदारी है समझाईस के बाद भी जो नागरिक लापरवाही कर कचरा सड़कों पर खुले में डालते हैं उन पर लगातार भारी जुर्माने की कार्यवाही होना चाहिए।

जो समझाईस से नहीं समझते वे जुर्माने और दंडात्मक कारवाही से समझते हैं। आज हमारा नगर निगम अत्याधुनिक कचरा प्रोसेसिंग प्लांट जैसी सुविधाओं से सक्षम है।

यदि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में प्रत्येक रहवासी अपना कचरा नहीं डालता है और खुले में कचरा डला मिलता है तो इसमें स्थानीय रहवासी जितना जिम्मेदार है उतनी ही लापरवाही उक्त स्थान के सफाई पर्वेक्षक की भी है। उन्होंने कहा की शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाना हमारी प्राथमिकता है और ऐसे में शहर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा।

गलती नागरिकों की हो या निगमकर्मियों की कार्यवाही सभी पर की जावेगी। उन्होंने उक्त स्थान के कचरा खुले में फेकने वाले दुकानदारों से ही कचरा भरकर डस्टबिन में रखवाया और सभी पर 500-500 रूपये के जुर्माने कर चालान काटने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा की शहर के तिराहे चौराहे और सड़के ही शहर का परिचय आने जाने वालों से कराती हैं। इन्हें सब प्रकार से व्यवस्थित और साफ स्वच्छ रखें।

शहर में दूर-दराज बाहरी शहरों से आने वाले सड़कों और चौराहों से गुजरते हैं और यहां की व्यवस्थाएं साफ सफाई देखकर ही शहर के स्तर का अनुमान लगाते हैं। हम सब भी कहीं जाते हैं तो व्यवस्थित और साफ स्वच्छ जगह देख कर ही वहाँ रुकते हैं अन्यथा आगे बढ़ जाते हैं।

आगनतुक यात्रियों के लिए हमारा शहर स्वच्छता के अनुकूल प्रतीत होना चाहिए न की गंदगी दिखे। उन्होंने उक्त वार्ड की गलियों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था देखी और स्थानीय रहवासियों से स्वच्छता संवाद किया।

नागरिकों के कहने पर निगमायुक्त ने कचरा संग्रहण वाहन का समय नागरिकों की सुविधानुसार करने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा की सुबह 7 बजे के आसपास डोर टू डोर कचरा संग्रह करने हेतु वाहन इस वार्ड में आयेगी। नागरिकों की सुविधा के लिए ही ये सेवाएं हैं उनकी मांग अनुरूप समय पर कचरा गाड़ी उनके द्वार पर उपलब्ध रहे।

ताकि वे डस्टबिन में रखा अपने घरों दुकानों का कचरा कचरा संग्रहण वाहनों में ही देवें। स्थानीय नागरिकों की मांग अनुसार कचरा वाहनों का समय बदलने का आश्वासन पाकर निगमायुक्त का धन्यवाद करते हुए कहा की हम सभी नागरिक कचरा वाहन में डालेगे,

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना
Banda01 Sep

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना

बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की
Sagar01 Sep

मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि…

पूरी खबर पढ़ें →
रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए 20 खिलाड़ी चयनित
Shamli01 Sep

रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए 20 खिलाड़ी चयनित

संवाददाता मोहित कुमार कांधला क्षेत्र के गांव कनियान स्थित रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में जिला कबड्डी एसोसिएशन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi01 Sep

बिलासपुर- इंदौर- बिलासपुर 18233/18234 ट्रेन का ठहराव अब वेंकटनगर रोटेशन पर भी

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम.रेलवे बिलासपुर रेल मंडल नें रेल यात्रियों की मांग को पूरा करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!