Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जहां जरूरत दिखी, वहीं विकास पहुंचा—वार्ड-4 में विधायक लारिया ने रखी सड़क की नींव

02 Sep 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जहां जरूरत दिखी, वहीं विकास पहुंचा—वार्ड-4 में विधायक लारिया ने रखी सड़क की नींव - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *हरछठ (हलषष्ठी) एवं बलदाऊ जयंती के पावन अवसर पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नगर पालिका परिषद मकरोनिया के वार्ड क्रमांक-4 में राजेश अहिरवार के मकान से प्रधानमंत्री सड़क तक 7.77 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया।

वर्षा ऋतु में मार्ग पर आवागमन को लेकर वार्डवासियों को हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए विधायक लारिया ने त्वरित पहल करते हुए सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जनता की जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और उन्हें समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि वार्ड और क्षेत्र की प्रत्येक आवश्यक समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा तथा विकास की गति निरंतर जारी रहेगी। भूमिपूजन अवसर पर नपाध्यक्ष मिहीलाल, पार्षदगण, प्रबुद्ध नागरिक एवं मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सीमांकन के बाद भी हटाए सीमा चिह्न तो होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए निर्देश जनसुनवाई में 61 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारि
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगता को दी मात, पत्रकारिता को बनाया जनसेवा का हथियार दोनों पैरों से दिव्यांग रफीक खान बुलंद हौसलों के साथ उठा रहे आमजन की आवाज
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सेहत पर कलेक्टर सख्त, बोले—एक भी हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश खेती से दूध उत्पादन तक… कलेक्टर का फोकस, लक्ष्य पूरे करें और किसानों को दिलाएं योजनाओं का लाभ रबी सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता से
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक सम्पन्न, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान में दिल्ली रैली के लिए रणनीति तय
error: Content is protected !!