Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगता को दी मात, पत्रकारिता को बनाया जनसेवा का हथियार दोनों पैरों से दिव्यांग रफीक खान बुलंद हौसलों के साथ उठा रहे आमजन की आवाज

27 Oct 2026, 06:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिव्यांगता को दी मात, पत्रकारिता को बनाया जनसेवा का हथियार दोनों पैरों से दिव्यांग रफीक खान बुलंद हौसलों के साथ उठा रहे आमजन की आवाज - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। हौसले बुलंद हों तो शारीरिक चुनौतियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हों, दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर उन्हें अवसर में बदला जा सकता है। इसकी मिसाल हैं आगर विकासखंड के ग्राम पिपलोनकलां निवासी रफीक खान, जिन्होंने दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद हार नहीं मानी। उन्होंने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाया और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर आमजन की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।

*सरकारी योजनाओं ने दी उड़ान, आत्मनिर्भरता को मिले पंख*

रफीक खान के इस सफर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से उन्हें तीन पहिया बैटरी चलित साइकिल उपलब्ध कराई गई। इसके बाद विभागीय शाखा प्रभारी के सहयोग से उन्हें व्हीलचेयर का लाभ भी मिला।

इन सहायक उपकरणों ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहने की राह भी सुगम की। अब वे अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दैनिक कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं और क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सामने लाने में जुटे हैं।

*पत्रकारिता के जरिए बन रहे आमजन की आवाज*

रफीक खान केवल अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। पिपलोनकलां क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े मामलों को पत्रकारिता के माध्यम से प्रमुखता से उठाकर वे आम लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं।

विभागीय सहायता मिलने से उनकी कार्यक्षमता में और वृद्धि हुई है। इससे वे अधिक सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों पर काम कर पा रहे हैं। रफीक खान ने इस सहयोग के लिए शासन और सामाजिक न्याय विभाग के प्रति आभार जताया है।

*दूसरे दिव्यांगजनों के लिए बने प्रेरणा*

रफीक खान की कहानी इस बात का प्रमाण है कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता, प्रतिभा और समाज के लिए कुछ करने के जज्बे को सीमित नहीं कर सकती। जरूरत है अवसर, सहयोग और आत्मविश्वास की। शासकीय योजनाओं से मिले संबल के सहारे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते रफीक खान आज जिले के अन्य दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

उनका संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण संदेश देता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो व्यक्ति न केवल अपनी राह बना सकता है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाल विवाह, बाल श्रम और लैंगिक अपराधों पर जागरूक हुए विद्यार्थी, साइबर सुरक्षा के भी बताए गए उपाय
Kaimur (Bhabua)27 Oct

बाल विवाह, बाल श्रम और लैंगिक अपराधों पर जागरूक हुए विद्यार्थी, साइबर सुरक्षा के भी बताए गए उपाय

बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक अपराध और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सेहत पर कलेक्टर सख्त, बोले—एक भी हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश खेती से दूध उत्पादन तक… कलेक्टर का फोकस, लक्ष्य पूरे करें और किसानों को दिलाएं योजनाओं का लाभ रबी सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता से
पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर खुला रामगढ़ विधानसभा का स्ट्रॉन्ग रूम
Kaimur (Bhabua)27 Oct

पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर खुला रामगढ़ विधानसभा का स्ट्रॉन्ग रूम

पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था भभुआ (कैमूर), 27…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक सम्पन्न, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान में दिल्ली रैली के लिए रणनीति तय
रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक करने पर यात्रा में यात्रियों को बीमा की सुविधा उपलब्ध होगी
Mau27 Oct

रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक करने पर यात्रा में यात्रियों को बीमा की सुविधा उपलब्ध होगी

27 अक्टूबर 2026 से रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने पर भी यात्रा बीमा की सुविधा उपलब्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!