किसान भाइयों के लिए मौसम संबंधी आवश्यक चेतावनी!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




किसान भाइयों के लिए मौसम संबंधी आवश्यक चेतावनी!
सुल्तानपुर /उत्तर प्रदेश।
कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से किसानों को सलाह दी जाती है कि 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को सुलतानपुर सहित पूर्वांचल के कई जनपदों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ झोंकेदार तेज हवाओं तथा आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की संभावना को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें।
किसानों के लिए जरूरी सुझाव:
▪️ कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और तिरपाल से ढकें।
▪️ खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।
▪️ मौसम खराब होने पर बुवाई, कीटनाशकों के छिड़काव एवं उर्वरकों के प्रयोग से बचें।
▪️ तेज हवाओं के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
▪️बिजली कड़कने अथवा मेघ गर्जन की स्थिति में खुले में या पेड़ के नीचे न रहें। घर के अंदर अथवा पक्की छत के नीचे आश्रय लें।
▪️ मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखें और समय रहते आवश्यक तैयारियाँ पूरी करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपनी फसल व पशुधन को नुकसान से बचाएँ।
राज पति शुक्ल
जिला कृषि अधिकारी
सुलतानपुर।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। जमीन की सीमाओं को लेकर विवाद करने वालों और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करने वालों पर अब…
पूरी खबर पढ़ें →
बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक अपराध और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। हौसले बुलंद हों तो शारीरिक चुनौतियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हों,…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा | 27 अक्टूबर। किसानों की खेती बेहतर हो, पशुपालकों की आमदनी बढ़े और सरकारी योजनाओं का लाभ…
पूरी खबर पढ़ें →
पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था भभुआ (कैमूर), 27…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।