पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर खुला रामगढ़ विधानसभा का स्ट्रॉन्ग रूम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था
भभुआ (कैमूर), 27 अक्टूबर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 203–रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित निर्वाचन याचिका के मामले में पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को संबंधित ईवीएम वेयरहाउस/स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। पूर्वाह्न 10:30 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित पक्षों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।
यह मामला पटना उच्च न्यायालय में दायर निर्वाचन याचिका संख्या 17/2025, अशोक कुमार सिंह बनाम सतीश कुमार सिंह यादव एवं अन्य से संबंधित है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत याचिकाकर्ता, प्रतिवादियों और राजनीतिक दलों को 72 घंटे पूर्व विधिवत सूचना दी गई थी।
संबंधित दस्तावेजों की छंटाई एवं संकलन के लिए अवर निर्वाचन पदाधिकारी, भभुआ श्रीमती वेद रिचा के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रशासनिक दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वेयरहाउस को खोलने और बंद करने की प्रक्रिया के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
पूरी कार्रवाई को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई गई। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित वेयरहाउस गार्ड प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन संबंधी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने तथा पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक अपराध और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। हौसले बुलंद हों तो शारीरिक चुनौतियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हों,…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा | 27 अक्टूबर। किसानों की खेती बेहतर हो, पशुपालकों की आमदनी बढ़े और सरकारी योजनाओं का लाभ…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर मालवा।* आज आगर जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय…
पूरी खबर पढ़ें →
27 अक्टूबर 2026 से रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने पर भी यात्रा बीमा की सुविधा उपलब्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।