मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएगें राम आएगें भजन पर झूमे श्रद्धालु
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएगें राम आएगें भजन पर झूमे श्रद्धालु
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात पुरानी कचहरी के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि मंडल के संरक्षक महेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम पंडित जितेंद्र शर्मा ने यजमान नरेंद्र यादव को परिवार सहित पूजन करवा ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई।
इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, आचार्य क्रांति निर्मल, पंडित अजय शर्मा, दीपक शर्मा व दिनेश बारी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें डॉ.
ओमप्रकाश ने हमरी नगरिया चले आना बालाजी हमरी नगरिया ओ, अजय शर्मा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएगें राम आएगें भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल व मास्टर धर्मसिंह ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
अंत में यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोसली के वीर सपूत ब्रिगेडियर राय सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण 11 सितंबर को महावीर चक्र से…
पूरी खबर पढ़ें →
कोसली के वीर सपूत ब्रिगेडियर राय सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण 11 सितंबर को महावीर चक्र से…
पूरी खबर पढ़ें →
मार्केट कमेटी कोसली ने गाँव झाल में आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम कोसली, 05 सितंबर 2026। मार्केट कमेटी…
पूरी खबर पढ़ें →
छिंदवाड़ा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता दादा धूनी वाले मंदिर परिसर चार फाटक बुर्रीकला की टीम बनी विजेता जीता…
पूरी खबर पढ़ें →
नेहरूगढ़ के नितिन कुमार का नेशनल फेडरेशन कप के लिए चयन कोसली-4 सितम्बर कोसली नेहरूगढ़ स्टेडियम में चल…
पूरी खबर पढ़ें →
नेहरूगढ़ के नितिन कुमार का नेशनल फेडरेशन कप के लिए चयन कोसली-4 सितम्बर कोसली नेहरूगढ़ स्टेडियम में चल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।