अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के हरियाणा प्रदेश महामंत्री बने श्री प्रवीण संघी*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के हरियाणा प्रदेश महामंत्री बने श्री प्रवीण संघी*
नारनौल 2 सितंबर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग ने बुधवार को व्यापार सुरक्षा मंच के मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में नारनौल के प्रमुख होटल व्यवसायी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट-3011 के निदेशक इवेंट्स श्री प्रवीण संघी (पिन्नी) को व्यापार सुरक्षा मंच हरियाणा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष श्री संजय गर्ग, जिला वरिष्ठ महामंत्री श्री बिशन सैनी, नारनौल सिटी के प्रधान श्री अमित गोयल (सीताराम), जिला उप प्रधान श्री गोपाल मित्तल, जिला महामंत्री श्री विजय जिंदल, श्री सतीश गर्ग, श्री विकास शर्मा एवं अन्य व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने श्री प्रवीण संघी को माला एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में व्यापार सुरक्षा मंच प्रदेश के व्यापारियों के हितों एवं कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करेगा और प्रदेश में संगठन का विस्तार होगा। श्री गर्ग ने श्री प्रवीण संघी के बुधवार 2 सितंबर को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी तथा इस अवसर पर मंच के जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष श्री संजय गर्ग का भी जन्मदिन होने पर उनका भी पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया व भगवान से उनकी दिर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वो हमेशा स्वस्थ रहे और सुखी रहे।*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मार्केट कमेटी कोसली ने गाँव झाल में आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम कोसली, 05 सितंबर 2026। मार्केट कमेटी…
पूरी खबर पढ़ें →
नेहरूगढ़ के नितिन कुमार का नेशनल फेडरेशन कप के लिए चयन कोसली-4 सितम्बर कोसली नेहरूगढ़ स्टेडियम में चल…
पूरी खबर पढ़ें →
नेहरूगढ़ के नितिन कुमार का नेशनल फेडरेशन कप के लिए चयन कोसली-4 सितम्बर कोसली नेहरूगढ़ स्टेडियम में चल…
पूरी खबर पढ़ें →
नेहरूगढ़ के नितिन कुमार का नेशनल फेडरेशन कप के लिए चयन कोसली-4 सितम्बर कोसली नेहरूगढ़ स्टेडियम में चल…
पूरी खबर पढ़ें →
होडल में सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रवीण कुमार संवाददाता /पलवल, 4 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आर्य केन्द्रीय सभा पलवल के तत्वावधान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।