ब्रेकिंग न्यूज़ | पलवल पलवल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न आर्य केन्द्रीय सभा के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा पर

प्रवीण कुमार संवाददाता /पलवल, 4 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आर्य केन्द्रीय सभा पलवल के तत्वावधान में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।
यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य देशराज शास्त्री एवं आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री रहे।
कन्या गुरुकुल बहरौला की ब्रह्मचारिणियों तथा आचार्य श्रीमती महेंद्री जी ने वेद मंत्रों का पावन उच्चारण किया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम की माताजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि डॉ.
धर्मप्रकाश आर्य, पूर्व महानिदेशक, आयुष विभाग, दिल्ली सरकार विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.
महेश चन्द्र गर्ग, आर्यन हॉस्पिटल ने की। मुख्य यजमान के रूप में श्री जसविन्दर सिंह आर्य एवं श्री दीपांशु कटारिया सपरिवार मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता आचार्य देशराज शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके निस्वार्थ चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने अधर्म के विरुद्ध संघर्ष किया, लेकिन स्वयं किसी राज्य या सत्ता का लोभ नहीं किया। उन्होंने समाज को कुरीतियों से दूर रहने और सत्य व अच्छे कार्यों का साथ देने का संदेश दिया।
उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों का उल्लेख करते हुए श्रीकृष्ण के गुण, कर्म, स्वभाव और चरित्र को आदर्श बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य केन्द्रीय सभा पलवल के प्रधान जयप्रकाश आर्य, महामंत्री राजेश मंगला, कोषाध्यक्ष आजाद कुमार रहेजा, ऑडिटर ज्ञानचंद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे आर्य समाज के महानुभावों, गुरुकुल के आचार्यों, ब्रह्मचारियों एवं ब्रह्मचारिणियों का ओ३म् पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद, यज्ञ सामग्री एवं दान देकर संस्था के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में पवन कुमार भुटानी, अभिषेक कुमार छाबड़ा, पं. रामजीलाल आर्य, मास्टर नरेश, मास्टर सुंदर, युद्धवीर सिंह, मोतीराम पाराशर, मदन मोहन आर्य, चंद्रमुनि आर्य, डॉ.
रंजीत आर्य, घनश्याम, आचार्य हरिप्रकाश, वीरेन्द्र, श्रीमती अलका गुप्ता, प्रदीप सरदाना, बुधराम तेवतिया, प्रकाश जी, यशवीर जी वीर, अजय भाटी, वीर सिंह आर्य, अशोक पाराशर, ज्ञानचंद शर्मा, रविन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन आर्य समाज दरबार कुआँ शहर पलवल के संरक्षक यशपाल मंगला ने किया। अंत में प्रसाद वितरण एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






