Alwar
सरकारी स्कूलों मिडिया कवरेज पर रोक के विरोध में उतरे पत्रकार IFWJ कठूमर इकाई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सरकारी स्कूलों में मीडिया कवरेज पर रोक के विरोध में उतरे पत्रकार, IFWJ कठूमर इकाई ने SDM को सौंपा ज्ञापन
कठूमर (अलवर)
राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालय परिसरों में बिना पूर्व अनुमति मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ पत्रकारों में गहरा रोष है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर पाबंदी लगाने के इस फरमान के विरोध में 'इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स' (आईएफडब्ल्यूजे) की कठूमर इकाई ने उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल को मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
यह विरोध प्रदर्शन आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आयोजित किया गया। कठूमर में संगठन की स्थानीय इकाई के नेतृत्व में पत्रकार बलदेव चौधरी सहित मीडियाकर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपखंड कार्यालय पहुंचा।
पत्रकारों ने इस आदेश को प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील जैसी बुनियादी योजनाओं की वास्तविक स्थिति जनता और सरकार तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रही है।
इस प्रकार के आदेश से विद्यालयों में व्याप्त अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार और मनमानी पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में रिपोर्टिंग के लिए पूर्व अनुमति की अनिवार्यता जमीनी हकीकत को सामने आने से रोकने की एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है।
पत्रकारों ने चेताया कि यदि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने इस तुगलकी फरमान को अविलंब निरस्त नहीं किया, तो प्रदेश भर के पत्रकार संगठन एकजुट होकर व्यापक आंदोलन की राह पकड़ेंगे। उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनकी भावनाओं और मांगों को सक्षम स्तर पर राज्य सरकार तक प्रेषित कर दिया जाएगा।
इस दौरान आईएफडब्ल्यूजे कठूमर इकाई के अनेक वरिष्ठ व युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की…
पूरी खबर पढ़ें →
सिधमुख/चूरू। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 तथा छत्तीसगढ़ देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* भगवान बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मनावर में…
पूरी खबर पढ़ें →
धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…
पूरी खबर पढ़ें →