सरकारी अस्पतालों में बढ़ी सर्जरी से जुड़ी सेवाएं, जेपीएन सहित कई अस्पतालों में हो रहे ऑपरेशन l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सरकारी अस्पतालों में बढ़ी सर्जरी से जुड़ी सेवाएं
जेपीएन सहित कई अस्पतालों में हो रहे आॅपरेशन
गया, 03 सितंबर: जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी के अलावा सर्जरी की सेवाओं को बढ़ाने का काम किया गया है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न तरह की सर्जरी सेवाएं मुहैया करायी गयी है। सर्जरी में प्रसव के लिए सिजेरियन, हार्निया, अपेंडिक्स बंध्याकरण, नसबंदी, हाइड्रोसील के अलावा कई अन्य सर्जरी की व्यवस्था की गयी है। डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार ने बताया कि जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल सहित कई सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सर्जरी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसके लिए उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। खिजरसराय सहित शेरघाटी व टिकारी अनुमंडलीय अस्पतालों में सर्जरी की संख्या बढ़ी है। साथ ही हड्डी की सर्जरी संबंधी सेवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए कई तरह की मशीनें उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। सर्जरी की सुविधा बढ़ाकर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधा देना है। बताया कि इस माह की एक तारीख को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कुल 13 सर्जरी हुई।
सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद ने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार जैसे राज्यों ने जिला अस्पतालों में 36 से लेकर 70 प्रकार की अनिवार्य सर्जरी की सुविधा लागू की है, ताकि मरीजों को बेवजह बड़े शहरों में रेफर न होना पड़े। नई व्यवस्था के तहत हाइड्रोसील, हर्निया, अपेंडिक्स, पाइल्स, फिस्टुला, स्तन गांठ और पित्त की थैली से जुड़ी सर्जरी सदर अस्पताल में की जाएगी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सिजेरियन ऑपरेशन, गर्भाशय निकालने की सर्जरी, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी और परिवार नियोजन संबंधी ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर पालिका…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।