जन्माष्टमी पर विद्या भारती पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

जन्माष्टमी पर विद्या भारती पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
निजामपुर। विद्या भारती पब्लिक स्कूल, निजामपुर के प्रांगण में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 7 व 10 के बच्चों ने गणेश जी वंदना से की।
इसके बाद किड्स ब्लॉक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘मैं निकला गड्डी ले के’ (नर्सरी कक्षा), ‘छोटी-छोटी गैया’ (एल.के.जी.), ‘मैं बरसाने की छोरी’ (यू.के.जी.) तथा ‘सांवरिया सेठ’ (कक्षा प्रथम) पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसी क्रम में कक्षा 2 के छात्रों ने ‘कान्हा सो जा जरा’, कक्षा 3 के बच्चों ने ‘केसरी के लाल’, कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने ‘गो-गो गोविंदा’, कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने ‘मैया यशोदा’, कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने ‘वो कृष्णा है’, कक्षा 7 की छात्राओं ने ‘गोविंदा आला रे’ तथा कक्षा 8 की छात्राओं ने ‘राधा कैसे ना जले’ आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कक्षा 9 व 10 के छात्रों ने हास्य नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन डॉ.
उषा यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उत्साह, प्रेम और कर्मठता के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एडवोकेट पीयूष यादव एवं निदेशक रवीन्द्र यादव ने बच्चों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्राचार्य अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवर्तन एवं वैज्ञानिक युग में भगवान श्रीकृष्ण की जीवनशैली और आदर्शों का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं समाज को भगवान श्रीकृष्ण की सत्यनिष्ठा और कर्मठता के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







