संत गोरखनाथ चिल्ड्रन अकादमी मे धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों ने फोड़ी दही हांडी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। शामली के कांधला नगर स्थित एक एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजकर पहुंचे। पारंपरिक परिधानों में सजे बाल गोपाल और राधा के रूप में बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में भक्ति का रंग भर दिया। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में दही हांडी का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक दही हांडी फोड़ी। हांडी फूटते ही पूरा स्कूल परिसर 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद बच्चों और उपस्थित लोगों को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक क्षितिज मित्तल, रंजना मित्तल और अमन मित्तल सहित शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsशिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी…
पूरी खबर पढ़ें →
नाम बबीता उर्फ प्रज्ञा सुभाष नगर देवकली रोड के रहने वाली काली माता संतोषी मंदिर से फरार हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच* *दिल्ली में महिला पत्रकारों…
पूरी खबर पढ़ें →
*दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार एकजुट* *✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता मोहित कुमार कांधला। कस्बे की जन्नत कॉलोनी में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता मोहित कुमार कांधला। कस्बे में शनिवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से कक्षा दो का छात्र गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।