*राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भाकली की टीम रही प्रथम*
कोसली, 3 सिंतबर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली के छात्र-छात्राओं ने फरीदाबाद में आयोजित हुई 37 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
प्राचार्य वीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम जोन की इस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम पहले स्थान पर रही। दो दिवसीय युवा संसद प्रतियोगिता में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के अनेक केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था।
उन्होंने बताया कि इस टीम को अब संसद की वास्तविक कार्यप्रणाली देखने का अवसर प्राप्त होगा। टीम इंचार्ज मुकेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए इन विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाकली केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। ——–