Moradabad
कांठ में राज्यसभा सांसद ने बूथ समितियों के सत्यापन में परखी संगठन की सक्रियता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेत्री कांता कर्दम ने गुरुवार को भाजपा के कांठ मंडल क्षेत्र के ग्राम शक्ति केंद्र कासमपुर में बूथ समितियों का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 21 से 26 तक के बूथ अध्यक्षों एवं समिति सदस्यों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। सांसद ने बूथ समितियों के पदाधिकारियों से बूथ मंत्री, लाभार्थी प्रमुख, ‘मन की बात’ प्रमुख, व्हाट्सऐप ग्रुप प्रमुख सहित बूथ स्तर पर सौंपे गए अन्य दायित्वों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों के संचालन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की स्थिति जानी।
कांता कर्दम ने कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क अभियान चलाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही मजबूत होती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, मंडल प्रवासी चौधरी हुक्म सिंह, मंडल प्रभारी चौधरी विक्रांत सिंह, मंडल अध्यक्ष कांठ अंकुश कुमार चौहान, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी, जिला मीडिया सह प्रभारी सत्यवान सिंह राजपूत, सूरज सिंह, प्रमोद कुमार, चंचल पाल, सुमित दिवाकर, पुष्पेंद्र चौधरी, राजीव चौहान, अमित शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, जयवंत जाटव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांधला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जन्माष्टमी के अवसर पर कांधला…
पूरी खबर पढ़ें →
महिला पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता की कहानी पुराभारत देश देख और सुन रहा है, यो कहे…
पूरी खबर पढ़ें →
तहसील कांठ क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ में सिर दर्द होने पर दवा खाने से एक छात्रा की मौ*त हो गई। दरअसल छात्रा ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तहसील कांठ एवं थाना छजलैट क्षेत्र के गांव मल्हपुर खैईया के पास शुक्रवार को गांगन नदी में फोटो…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनौली में तस्करी की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई, लावारिस मिली 6 बोरी यूरिया और 4 साइकिल सोनौली/…
पूरी खबर पढ़ें →