महाराष्ट्र राज्य में गणेशोत्सव, को राज्योत्सव घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र राज्य में प्रतिवर्ष गणेशोत्सव बहुत ही ऋदधा भक्ति पूर्वक उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक विभाग के द्वारा गणेशोत्सव को अब राज्योत्सव घोषित किया गया है।
राज्य में मनाए जाने वाले इस गणेशोत्सव को राज्य सरकार ने इस वर्ष उत्कृष्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों की प्रतियोगिता को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका विस्तार करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र राज्य के साथ साथ ही देश और विश्व स्तर के वे सभी सार्वजनिक मंडल जे कि रचनात्मक तरीकों से गणेशोत्सव मनातें हैं, वे सभी अब गणेशोत्सव प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे ।
गणेशोत्सव प्रतियोगिता के लिए तीन अलग अलग पुरूस्कारों की घोषणा भी की गई है।जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता सांस्कृतिक मामलों के विभाग और मुंबई स्थित पीएल देशपांडे कला अकादमी के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पंजीकृत, लाइसेंस प्राप्त सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल भाग ले सकतें हैं।
प्राप्त हुई जानकारी अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ईच्छुक मंडलों द्वारा आवेदन पत्र जमा करने की अंटिम तिथि 07 सितंबर 2026 तय किया गया है। आवेदनपत्र आनलाईन माध्यम-http//://geshotsav.pldmka.co in पोर्टल पर भी स्वीकार किए जा रहें हैं ।
महाराष्ट्र सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार जी ने अधिक से अधिक संख्या में गणेशोत्सव मंडलों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेनें और अपने तालुका और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कार जीतने का आह्वान किया है। प्रतियोगिता पुरूस्कार-:(1)- तालिका स्तर- तालुका स्तर के विजेताओं को 25,000रुपय, के साथ प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।
जिला स्तर-: प्रथम पुरस्कार- 50,000 रूपय, द्वितीय पुरस्कार- 40,000 रूपय, तृतीय पुरस्कार- 30,000रूपय, । राज्य स्तर- प्रथम पुरस्कार- 7.5 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार- 05 लाख रुपए, तृतीय पुरस्कार- 2,5 लाख रुपए।
राष्ट्रीय स्तर- प्रथम पुरस्कार- 7.5 लाख रूपय, द्वितीय पुरस्कार- 05 लाख रूपय, तृतीय पुरस्कार- 2.5 लाख रूपय । अंतर्राष्ट्रीय स्तर- प्रथम पुरस्कार- 7.5 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार- 05 लाख रुपए, तृतीय पुरस्कार- 2.5 लाख रूपय।
इस प्रतियोगिता में गणेश जी की प्रतिमा निर्माण, कार्यशालाओं और व्याख्यान श्रृंखलाओं का आयोजन भी शामिल है। इसके अलावा घरेलू , सार्वजनिक, गणेश प्रतिमाओं की सुंदर तस्वीरें अपलोड करने के लिए एक अलग से पोर्टल और त्वरित प्रक्रिया-क्युआर कोड की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे कि गणपति बप्पा के भक्तजन घर बैठे ही प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और गणेश प्रतिमाओं के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन कर सकेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑडियो विजुअल मीडिया क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी, पाठ्यक्रमों पर भी एक सम्मेलन और गणेशोत्सव मंडलों के पदाधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यशाला में त्योहारों से जुड़े हुए इतिहास, सामाजिक जागरूकता, त्योहारों के लिए वित्तीय योजना, त्योहारों के दौरान आपदा प्रबंधन, और रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन भी प्रदान किया जायेगा ।इन सभी विषयों पर मार्गदर्शन के लिए यूट्यूब चैनल- : http://www.yotube.com/@pldmka पर भी जानकारी उपलब्ध है।
इन प्रतियोगिताओं के विषय में और अधिक जानकारी के लिए संबंधित मंडलों,और अपने अपने जिला कलेक्टर कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





