Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026, 01:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

सिद्धार्थनगर। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव की अगुवाई में पार्टी नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा गया।

सपा नेताओं का आरोप है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की रसोई पर भारी असर पड़ रहा है और गरीब लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

मीडिया से बातचीत में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पिपरा रामलाल में मदरसा ध्वस्तीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसे को नियम विरुद्ध तरीके से ध्वस्त किया गया। उनका दावा है कि चकबंदी के दौरान संबंधित अभिलेखों में उस स्थान पर मदरसा दर्ज था, जबकि बाद के रिकॉर्ड में कथित तौर पर उसे खेलकूद का मैदान दर्शाया गया।

लालजी यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल से पूरे मामले के अभिलेखों की जांच कराने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ने सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण की अनुमति दी जा रही है, जबकि दूसरी तरफ आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने दिया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण, चीनी के बढ़ते दाम और पुलिस विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस विभाग में तैनाती को लेकर लेकर भी सवाल खड़े किए और पारदर्शिता की मांग की।

इसके अलावा सामूहिक विवाह योजना में टेंडर को लेकर भी सपा ने गंभीर आरोप लगाए। लालजी यादव ने कहा कि उनके पास गोंडा के जिलाधिकारी से संबंधित दस्तावेज हैं, जिसमें एक ठेकेदार का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने की बात है। इसके बावजूद सिद्धार्थनगर में समाज कल्याण विभाग द्वारा उसे टेंडर दिए जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और विधानसभा में सपा विधायकों के माध्यम से यह मुद्दा उठाने की बात कही।

सपा नेताओं ने कहा कि सरकार गरीब, पिछड़े, दलित और शोषित वर्ग के हित की बात करती है, लेकिन सरकारी योजनाओं के ठेके और टेंडर में कथित तौर पर कुछ लोगों को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेगू नगर पालिका वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता मुकेश बोहरा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Chittorgarh04 Sep

बेगू नगर पालिका वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता मुकेश बोहरा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बेगू। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
मुक्तिधाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विधायक लारिया की पहल, शीघ्र होगा स्थल आवंटन
Sagar04 Sep

मुक्तिधाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विधायक लारिया की पहल, शीघ्र होगा स्थल आवंटन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ग्राम पथरिया जाट में मुक्तिधाम के लिए पर्याप्त…

पूरी खबर पढ़ें →
जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला ने की नई नियुक्तियां
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला ने की नई नियुक्तियां

जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला की ओर से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

आज गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया l

आज दिनांक 04.09.2026 को गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!