Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीन नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, इटवा पुलिस ने परिजनों को सौंपा

04 Sep 2026, 01:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तीन नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, इटवा पुलिस ने परिजनों को सौंपा - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के बाद लापता हुईं तीन नाबालिग बच्चियों को इटवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की।

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को सफीउल्लाह निवासी पिपरा ने थाना इटवा में सूचना दी कि उनकी भतीजी मेहसा तथा उसकी सहेलियां मंतसा और असदा, निवासी भगौसा, खैरुन्निशा मदरसा पिपरा से बिना बताए कहीं चली गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चियों की तलाश शुरू कर दी।

इटवा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 सितंबर को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के बढ़नी कस्बे से तीनों नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने इटवा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे, कांस्टेबल आकाश कुमार, अनुज कुमार, कल्पेश रावत, महिला कांस्टेबल गुंजन कुमारी और ज्योति शामिल रहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अमरावती में कॉलेज छात्रा की चाकू मारकर हत्या से हड़कंप, बचाने वाले दो युवकों ने दिखाई बहादुरी
Chandrapur04 Sep

अमरावती में कॉलेज छात्रा की चाकू मारकर हत्या से हड़कंप, बचाने वाले दो युवकों ने दिखाई बहादुरी

अमरावती | 3 सितंबर 2026 महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे…

पूरी खबर पढ़ें →
जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला ने की नई नियुक्तियां
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला ने की नई नियुक्तियां

जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला की ओर से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

आज गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया l

आज दिनांक 04.09.2026 को गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
तीन जनपदों की विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा नियुक्त किए जाने पर राकेश बघेल का किया स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

तीन जनपदों की विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा नियुक्त किए जाने पर राकेश बघेल का किया स्वागत

जनता भाजपा को चुनाव में नकारेगीः राकेश बघेल हाथरस सिकंदराराऊ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल

किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!