A2Z सभी खबर सभी जिले की
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल
किसानों की समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज, हक और सम्मान के लिए संघर्ष का ऐलान
हाथरस। किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
लक्ष्मण पिप्पल ने कहा कि किसान लगातार मेहनत कर देश के लिए अन्न पैदा करता है, लेकिन बढ़ती कृषि लागत, फसलों के उचित दाम, बिजली, सिंचाई और अन्य समस्याओं के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को उनकी फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हाथरस जनपद के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन के सामने उठाया जाएगा। किसान के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर किसानों के हक के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखें। किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) किसान, मजदूर और आमजन के हितों की आवाज को लगातार मजबूती से उठाता रहेगा।
“किसान की आवाज दबेगी नहीं, किसानों के हक की लड़ाई रुकेगी नहीं।”
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बेगू। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ग्राम पथरिया जाट में मुक्तिधाम के लिए पर्याप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
नाम बबीता उर्फ प्रज्ञा सुभाष नगर देवकली रोड की रहने वाली काली माता मंदिर संतोष नगर से फरार…
पूरी खबर पढ़ें →
नाम बबीता उर्फ प्रज्ञा सुभाष नगर देवकली रोड की रहने वाली काली माता मंदिर संतोष नगर से फरार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआज दिनांक 04.09.2026 को गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →
जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला की ओर से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की…
पूरी खबर पढ़ें →