Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रमुख समाजसेवीका प्रीति गोगिया के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

04 Sep 2026, 05:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रमुख समाजसेवीका प्रीति गोगिया के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान - MAHENDRAGARH, हरियाणा

प्रमुख समाजसेवीका प्रीति गोगिया के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

मरीज का जीवन बचाने के साथ पूरे परिवार की खुशियों की रक्षा करता है रक्तदान मुख्य अतिथि राकेश यादव

जन्मदिन जैसे अवसर पर रक्तदान करना समाज के लिय एक अनुकरणीय पहल -कपिल ,कौशल जांगिड़

नारनौल 4 सितम्बर

मानव सेवा ओर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल के संस्थापक की धर्मपत्नी श्रीमति प्रीति गोगिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसायटी भवन नारनौल में अपना 51 वां विशाल रक्तदान शिविर महाकुंभ का आयोजन किया गया।रेड क्रॉस सोसायटी एवं ब्लड बैंक सिविल हॉस्पिटल नारनौल के सहयोग से संपन्न हुवे इस शिविर मे युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया कुल 41 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर किसी जरूरत मंद की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया ।रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी राकेश यादव ने रक्तवीर को बैज लगा कर किया।शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राकेश यादव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहां की रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य ओर मानव धर्म नहीं है। विशिष्ट अतिथियों में कपिल कुमार,कौशल जांगिड़ रहे।

संस्था के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष गोगिया ने कहाकी रक्त का दुनिया में कोई दूसरा विकल्प नहीं है।मानव शरीर का रक्त ही दूसरे व्यक्ति की रगों में दौड़कर उसकी जान बचा सकता है आपात स्थिति में जब हमारे दिए गए रक्त से किसी की जिंदगी बचती है तो उस व्यक्ति ओर उसके पूरे परिवार का भावनात्मक आशीर्वाद हमे मिलता है।रक्तदान करने वाला व्यक्ति केवल एक जान नहीं बचाता बल्कि उस पूरे परिवार की रक्षा करता है उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए आगे कहा की कुछ लोगों में यह भ्रम फैला हुआ है की रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है।जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है।रक्तदान करने से शरीर की कार्यक्षमता बढ़ती है रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है ओर व्यक्ति हृदय सम्बन्धी गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षित रहता है जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर रक्तदान करने की परम्परा समाज में आने वाली पीढ़ियों के लिय एक अत्यंत सकात्मक ओर प्रेरणादायी संदेश छोड़ती है।
इस अवसर पर संस्था के सचिव संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा की जन्मदिन जैसे अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना समाज के लिय एक अनुकरणीय पहल है।इससे बढ़कर कोई दूसरा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता संस्था ऐसे आयोजन निरंतर करती रहेगी ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में संकट का सामना न करना पड़े प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित अंतराल पर रक्तदान करने का संकल्प लेना चाहिए।
नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल के मार्गदर्शक डॉक्टर प्रदीप कुमार एडीओ ने बताया की शिविर को सफल बनाने में युवाओं ,रेड क्रॉस सोसायटी से कपिल कुमार,कौशल जांगिड़,पवित्रा, अरुण कुमार,दीपक ,टेक चंद, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आज के इस रक्तदान शिविर में विपिन शर्मा,भूप सिंह भारती,एडवोकेट राकेश यादव,मनीष गोगिया,कपिल कुमार,कौशल जांगिड़,अरम कुमार ,सुरेश शर्मा,विनोद खनगवाल, सुरेश चौधरी,दीपक कुमार, मेहर चन्द प्रजापति अनिल शर्मा,डॉक्टर प्रदीप कुमार एडीओ,राघव गोगिया,मदन लाल गोगिया,एडवोकेट के के शर्मा,मुकुल चौधरी,सुमन ,शिव मित्तल, हेमंत राष्ट्रवादी एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरीमामई उपस्थिति रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

NHRC सदस्य विजया सायाणी पहुंचीं एकतानगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा डैम का किया दौरा
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

NHRC सदस्य विजया सायाणी पहुंचीं एकतानगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा डैम का किया दौरा

NHRC सदस्य विजया सायाणी पहुंचीं एकतानगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा डैम का किया दौरा गुजरात दौरे पर…

पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​शिक्षा विभाग – स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी:

​शिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​ जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर

​जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!