Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

गौ सेवा ही भगवान श्री कृष्ण की सच्ची भक्ति है – विधायक लारिया

05 Sep 2026, 11:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गौ सेवा ही भगवान श्री कृष्ण की सच्ची भक्ति है - विधायक लारिया - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश की सभी गौशालाऔं में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व एक साथ मनाया गया ।आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन केन्द्र रतौना सागर द्वारा संचालित दयोदय गौशाला एवं जिला गौपालन समिति के संयुक्त तत्वावधान में गौशाला में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि वर्तमान परिवेश में गौ रक्षा एवं गौ सेवा ही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची भक्ति है ।

उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने सागर को दो महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्प दिए हैं , पहला भाग्योदय चिकित्सालय जो मानव सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है , वहीं दूसरी ओर दयोदय गौशाला जहां दो हजार से अधिक निराश्रित गौवंश का संरक्षण हो रहा है । उन्होंने कहा कि गौशाला में गर्मी के मौसम में पानी की कमी न हो , इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत दो कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाऐंगे ।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में बोलते हुए सागर जिला पंचायत सी.ई.ओ जगदीश गोमे ने कहा कि बहुत समय बाद मुझे एक अच्छी गौशाला देखने का अवसर मिला। मेरे कार्यकाल में इस सेवा कार्य के लिए जब भी अवसर मिलेगा , मैं तत्पर रहूंगा ।

मेरी इच्छा है कि मैं अपनी सेवानिवृत्ति के उपरांत गौसेवा का कार्य आर सकूं । कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता की पूजन एवं आरती से हुई ।

सभी अतिथियों ने गायों को हरी सब्जी एवं गुड़ रोटी खिलाकर गौ शेड की सफाई भी की । इस अवसर पर गौ सेवा एवं संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समाजसेवी महेश बिलहरा , सूरज सोनी , वंदना मिश्रा एवं पारंग शुक्ला का सम्मान भी किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन गौशाला अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन मालथौन ने किया एवं आभार महामंत्री राजेश जैन ने व्यक्त किया । जिले की गौशालाओं एवं पशुधन के संबंध में उपसंचालक डी.डी चढ़ार ने जानकारी दी ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैट के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मालथौन, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष संतोष बिलहरा , अनिल नैनधरा , कार्याध्यक्ष अरूण जैन ,रिषभ बांदरी , सी.ए. प्रियेश जैन , नोडल अधिकारी बलराम ठाकुर, डा.

जगदीश बाविसताले , राजा भैया , सुनील सराफ , संदीप जैन , रितु जैन , लखन यादव ,प्रबंधक देवेन्द्र घोषी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर
Sagar05 Sep

अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना अनुमति अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और…

पूरी खबर पढ़ें →
होडल में सैनी धर्मशाला मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया गया
Palwal05 Sep

होडल में सैनी धर्मशाला मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया गया

होडल में सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
शिव महिमा के दिव्य प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
Haridwar05 Sep

शिव महिमा के दिव्य प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

शिव महिमा के दिव्य प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु Manish Sharma (reporter) हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री जी सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया द्वितीय वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
Haridwar05 Sep

श्री जी सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया द्वितीय वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

आकाश गोस्वामी जिला संवाददाता हरिद्वार श्री जी सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया द्वितीय वर्ष श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!