मार्केट कमेटी कोसली ने गाँव झाल में आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम
कोसली, 05 सितंबर 2026। मार्केट कमेटी कोसली द्वारा शनिवार को गांव झाल में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को खरीद के समय फसल को अच्छी तरह सूखा कर लाने, फोटो आधारित गेट पास प्रणाली तथा फसल रजिस्ट्रेशन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे फसल की बिक्री से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपनी फसल को निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार करके मंडी में लेकर आएं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी कोसली के सचिव विकास यादव, झाल गाँव के सरपंच प्रतिनिधि विक्रम यादव सहित सुरेंद्र सिंह नीलामी अभिलेखक , जयकिशन मंडी सुपरवाइजर , नरोत्तम लेखाकार , राजेश नीलामी अभिलेखक , निखिल मंडी एनालिस्ट तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।