घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की डायल-112 जवानों ने तत्काल मदद कर बचाई जिंदगी की उम्मीद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित डायल-112 सेवा ने एक बार फिर त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। थाना खुरई क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले एक व्यक्ति को डायल-112 के जवानों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया।
दिनांक 04 सितंबर 2026 को शाम लगभग 05 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला सागर के थाना खुरई क्षेत्र में ऑडिटोरियम चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसे तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही सागर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा त्वरित रिस्पॉन्स करते हुए थाना खुरई क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
कंट्रोल रूम द्वारा सूचना के प्रभावी संप्रेषण एवं लगातार समन्वय के चलते डायल-112 टीम ने कम समय में घटनास्थल पर पहुँचकर घायल व्यक्ति की सहायता प्रारंभ की। मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक अमर वर्मा एवं पायलट शिवकुमार ने देखा कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था तथा उसके सिर एवं हाथ में गंभीर चोटें थीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से सीएचसी खुरई पहुँचाया और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों ने केवल घायल को अस्पताल पहुँचाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि घायल के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी तथा सीएचसी खुरई बुलाया, जिससे परिजन समय पर अस्पताल पहुँच सके।
इस पूरी कार्रवाई में राज्य स्तरीय डायल-112 कंट्रोल रूम भोपाल, सागर पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना खुरई क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही टीम के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। सूचना मिलते ही रिस्पॉन्स सुनिश्चित कर घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
सागर पुलिस की डायल-112 सेवा का उद्देश्य संकट की प्रत्येक परिस्थिति में नागरिकों तक त्वरित पुलिस सहायता, सुरक्षित परिवहन एवं आवश्यक मानवीय सहयोग पहुँचाना है। घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाने की इस कार्रवाई में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशीलता सराहनीय रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







