राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर *”पेंशनर सम्मान समारोह* आयोजित

रोहट, राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर *"पेंशनर सम्मान समारोह* आयोजित किया गया।ब्लॉक स्तर पर हुए इस भव्य कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु से अधिक पेंशनरों का साफा माला दुपट्टा, श्रीफल एवं मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया। ये कार्यक्रम श्री गणपत लाल दवे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री शैतान सिंह आशिया (रिटायर्ड मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान सरकार) ने अपने उद्बोधन ने अपने जीवन के स्मरण बताए। एक छोटे से गांव बस्सी से निकल कर बड़े पद पर पहुंचने की सारगर्भित बाते कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त सीबीईओ श्री चंदन सिंह चौहान ने शिक्षा के क्षेत्र में बालकों को आगे बढ़ाने एवं समाज में शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए वरिष्ट जनों को आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई।
संत सानिध्य के रूप में शिव खेड़ा गादीपति महंत श्री सीताराम जी महाराज ने उपस्थित बुजुर्गों को राम नाम की महिमा के बारे में विस्तार से समझाया। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट के सचिव शांतिलाल सोनी ने वर्ष भर की संस्था द्वारा किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि समाज के सभी सदस्य समाज की आजीवन सदस्यता ग्रहण करें ऐसा प्रयास होना चाहिए।
*ये हुए सम्मानित*
बालमुकुंद व्यास, भगवान चंद,मोती सिंह,ओटाराम, चतुरा राम,लक्ष्मण सैन, नृसिंह पालीवाल, भंवरलाल जोशी,मणिशंकर दवे, सुखाराम पालीवाल,
सम्पूर्ण कार्यक्रम के भामाशाह श्री जी हॉस्पिटल के संचालक पेंशनर श्री डूंगर राम पटेल का माला साफा से बहुमान किया गया।पाली जोधपुर नागौर आदि दूर दूर से आए पेंशनरों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।भीष्म पितामह के रूप में ख्याति प्राप्त श्री भीम सिंह राजपुरोहित का विशिष्ट सम्मान किया गया। सम्मान की कड़ी में किशन सिंह राजपुरोहित,अमर सिंह राजपुरोहित,अर्जुनदास, भंवर सिंह राजपुरोहित एवं भूराराम पटेल का बहुमान अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा किया गया।
सम्मानीय अतिथि के रूप में श्री आसिफ,ब्रांच मैनेजर HDFC बैंक रोहट द्वारा सभी पेंशनरों को मोमेंटो एवं पेन डायरी प्रदान किये एवं वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
*निःशुल्क स्वास्थ्य जांच*
श्री जी हॉस्पिटल रामपुरा द्वारा पेंशनरों के लिए निःशुल्क दंत परामर्श,x ray, शुगर एवं बीपी की जांच की गई,इसमें लगभग 50 पेंशनर लाभान्वित हुए।
*ये रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में भंवरलाल जांगिड़,अशोक व्यास, देवीसिंह राजपुरोहित, गुलाब सिंह चावड़ा,केसाराम पंवार,मांगीलाल दवे,जग्गू दास,घनश्याम दास,जीवन राम विश्नोई,किशन दान,राजेश पुरोहित,मुलाराम,बाबूदास,घीसू सिंह,दयाराम पटेल,मदनलाल,छगन राम,विनोद दवे, श्यामसुंदर कंसारा,सुनीता दवे,निर्मला पालीवाल,मीना कुमारी दवे,आदि पेंशनर उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







