Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजोली महराजगंज में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

05 Sep 2026, 07:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजोली महराजगंज में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

शिक्षक दिवस समारोह – 2026
महराजगंज।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजोली महराजगंज में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपनी कक्षाओं को सुंदर ढंग से सजाया तथा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अध्यापकों ने केक काटकर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ/समापन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शिक्षक दिवस की खुशियाँ साझा कीं यह पूरा आयोजन गुरु-शिष्य के प्रेम, सम्मान और विश्वास का सुंदर प्रतीक रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह एवं शिक्षकों ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं अच्छे संस्कारों के लिए आशीर्वाद दिया तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए उनका मनोबल बढ़ाते हुए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक धर्मराज गौतम रामवृक्ष यादव ओमप्रकाश पटेल अनुराग मिश्र ओमप्रकाश आनन्द मणि त्रिपाठी एवं विद्यालय के सहायक प्रधानाचार्य ईश्वर चंद्र निगम मंजेश कुमार बिष्णु वर्मा सुधा पासवान संध्या वेदकर आदि उपस्थित रहे और अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा बच्चों को आशीर्वाद दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़
Mahrajganj05 Sep

भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़

भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़: मध्यरात्रि होगा कान्हा का प्राकट्य, महाअभिषेक के…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने प्रयागराज की पूरी SOG टीम को किया भंग
Mahrajganj05 Sep

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने प्रयागराज की पूरी SOG टीम को किया भंग

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने प्रयागराज की पूरी SOG टीम को भंग कर दिया प्रयागराज पुलिस कमिश्नर प्रयागराज पीयूष…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj05 Sep

शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी किया सम्बोधित

शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता विरोध में बहराइच कें पत्रकार हुए एकजुट
Bahraich05 Sep

दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता विरोध में बहराइच कें पत्रकार हुए एकजुट

*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच* *दिल्ली में महिला पत्रकारों…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार हुए एकजुट
Bahraich05 Sep

दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार हुए एकजुट

*दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार एकजुट* *✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!