Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

शराब के पैसों के विवाद में ममेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

06 Sep 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शराब के पैसों के विवाद में ममेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना गौरझामर क्षेत्र के ग्राम बहेरिया कलां में शराब लाने के पैसों को लेकर हुए विवाद में अपने ही ममेरे भाई की सब्बल मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गौरझामर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराध के आरोपी को शीघ्र ही कानून के शिकंजे में लाया गया।

दिनांक 03.09.2026 की रात्रि ग्राम बहेरिया कलां थाना गौरझामर में आरोपी अशोक अहिरवार का अपने ममेरे भाई राहुल अहिरवार से शराब लाने के पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने राहुल अहिरवार के सिर में सब्बल से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गौरझामर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। मृतक के पिता भैयाराम अहिरवार निवासी बहेरिया कलां की रिपोर्ट पर थाना गौरझामर में अपराध क्रमांक 189/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई तथा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की गई। पुलिस की तत्परता एवं टीम के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी अशोक अहिरवार निवासी बहेरिया कलां को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिवत न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया। उक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी के नेतृत्व में की गई।

सागर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, साक्ष्यों के आधार पर विवेचना एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रआर.

951 अनिल, प्रआर. 906 अशोक सिंह, आर.

86 रवि, आर. 529 शैलेन्द्र पांडे, आर.

1666 विजयकांत, आर. 123 अरुण, आर.

101 नीतू, आर. 734 शिवप्रताप, आर.

1810 मुकेश एवं आर. 302 रविकांत का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश का बड़ा रैकेट उजागर, अल्पसंख्यक कोटे के लिए TC में हेरफेर, 5 एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज
Nagpur06 Sep

नागपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश का बड़ा रैकेट उजागर, अल्पसंख्यक कोटे के लिए TC में हेरफेर, 5 एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज

नागपुर में इंजीनियरिंग कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे से एडमिशन के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर छात्रों को अल्पसंख्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
मृत घोषित व्यक्ति जिंदा मिला,NSUI का संजय गांधी अस्पताल पर हल्लाबोल!
Satna06 Sep

मृत घोषित व्यक्ति जिंदा मिला,NSUI का संजय गांधी अस्पताल पर हल्लाबोल!

*मृत घोषित व्यक्ति जिंदा मिला,NSUI का संजय गांधी अस्पताल पर हल्लाबोल!* *फर्स्ट ईयर मेडिकल छात्र की भूमिका पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!