Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

नागपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश का बड़ा रैकेट उजागर, अल्पसंख्यक कोटे के लिए TC में हेरफेर, 5 एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज

06 Sep 2026, 10:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश का बड़ा रैकेट उजागर, अल्पसंख्यक कोटे के लिए TC में हेरफेर, 5 एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज - नागपूर, महाराष्ट्र

नागपुर में इंजीनियरिंग कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे से एडमिशन के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर छात्रों को अल्पसंख्यक वर्ग में प्रवेश दिलाने वाला बड़ा रैकेट सक्रिय होने का खुलासा हुआ है। इस मामले में नंदनवन और एमआईडीसी थाने में 5 एजेंटों और कॉलेज के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान शीतन धीर, वृषभ धोटे, पंकज धारवाल, शिवम निंबाळकर और एक काउंसलर के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, प्रियदर्शनी भगवती कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और रायसोनी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष बी.टेक में प्रवेश के लिए स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (TC) में फेरबदल कर छात्राओं को हिंदी भाषिक दिखाया गया।

पहले मामले में नंदनवन में रहने वाले एक माता-पिता अपनी बेटी के साथ प्रथम वर्ष बी.टेक (AI) में एडमिशन के लिए प्रियदर्शनी भगवती कॉलेज गए थे। वहां शीतन धीर ने मैनेजमेंट कोटे से प्रवेश दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद मनीष नगर स्थित ऑफिस में छात्रा के दस्तावेज लिए गए और वहीं पर TC में मातृभाषा बदलकर उसे हिंदी भाषिक दिखा दिया गया और अल्पसंख्यक वर्ग से प्रवेश दिला दिया गया।

दूसरे मामले में एमआईडीसी स्थित हिंगना के रायसोनी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। आरोपी शिवम निंबाळकर ने कॉलेज के मैनेजमेंट विभाग में पहचान होने का दावा कर फर्जी TC और दस्तावेज तैयार किए और पिछले साल बी.टेक (AI) में एडमिशन दिला दिया।

व्हाट्सएप मैसेज से खुला राज
प्रवेश के बाद दोनों छात्राओं की परीक्षाएं चल रही थीं। लेकिन जनवरी 2026 में कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर आए एक मैसेज से इन प्रवेश दस्तावेजों पर शक पैदा हुआ। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य और उच्च व तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) स्तर पर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में विसंगतियां मिलीं और दस्तावेज फर्जी पाए गए।

इसके बाद उच्च व तंत्रशिक्षण संचालनालय की जांच के बाद प्रवेश नियामक प्राधिकरण (ARA) ने 31 जुलाई 2026 को दोनों छात्रों के प्रवेश रद्द कर दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और एजेंटों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा सामने आया।

इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त महक स्वामी के मार्गदर्शन में की जा रही है।

320 छात्रों के प्रवेश रद्द

इस घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या शहर में फर्जी दस्तावेजों से अल्पसंख्यक कोटे का लाभ दिलाने वाला बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है? बताया जा रहा है कि शहर के विभिन्न कॉलेजों में इसी तरह से हुए 320 छात्रों के प्रवेश रद्द किए गए हैं। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या एजेंट माता-पिता को मैनेजमेंट कोटे का लालच देकर बड़ी रकम वसूलते हैं और फिर फर्जी कागजातों से एडमिशन कराते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती: वाल्टरगंज थानाध्यक्ष की मौत के 7 दिन बाद FIR दर्ज, बेटे ने 3 लोगों पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
Basti06 Sep

बस्ती: वाल्टरगंज थानाध्यक्ष की मौत के 7 दिन बाद FIR दर्ज, बेटे ने 3 लोगों पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

खाकी पर भारी ब्लैकमेलिंग का जाल: वाल्टरगंज थानाध्यक्ष की आत्महत्या और सवालों के घेरे में व्यवस्था प्रियंका चौधरी,…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर /मंडावर : किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो तीन युवकों पर मुक़दमा दर्ज
Bijnor05 Sep

बिजनौर /मंडावर : किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो तीन युवकों पर मुक़दमा दर्ज

मंडावर क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों द्वारा किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल…

पूरी खबर पढ़ें →
गरिबीला संधी बनवा; शिक्षणाच्या बळावर यशाची शिखरे पादाक्रांत करा!— आप्पासाहेब हंडाळ, पोलीस उपनिरीक्षक, श्रीरामपूर
Ahmednagar05 Sep

गरिबीला संधी बनवा; शिक्षणाच्या बळावर यशाची शिखरे पादाक्रांत करा!— आप्पासाहेब हंडाळ, पोलीस उपनिरीक्षक, श्रीरामपूर

सात्रळ येथील रयत शैक्षणिक संकुलात गुरुकुल प्रकल्पांतर्गत बाह्य तज्ज्ञ मार्गदर्शन सोनगाव : प्रतिकूल परिस्थिती ही यशाच्या मार्गातील भिंत…

पूरी खबर पढ़ें →
घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की डायल-112 जवानों ने तत्काल मदद कर बचाई जिंदगी की उम्मीद
Sagar05 Sep

घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की डायल-112 जवानों ने तत्काल मदद कर बचाई जिंदगी की उम्मीद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित डायल-112…

पूरी खबर पढ़ें →
एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra05 Sep

एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के नेतृत्व में विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!