Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सरई थाना पुलिस की कार्रवाई: 02 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद करीब 5.30 लाख रुपए की कार और मादक पदार्थ जब्त।

06 Sep 2026, 09:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सरई थाना पुलिस की कार्रवाई: 02 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद करीब 5.30 लाख रुपए की कार और मादक पदार्थ जब्त। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने पकड़ी रेनॉल्ट क्विड कार, दो आरोपी गिरफ्तार

सरई थाना पुलिस की कार्रवाई: 02 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद करीब 5.30 लाख रुपए की कार और मादक पदार्थ जब्त।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सरई थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक रेनॉल्ट क्विड कार से 02 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा और वाहन सहित करीब 05 लाख 30 हजार रुपए की सामग्री जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 03 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम चार की ओर से एक रेनॉल्ट क्विड कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन रोकने के बाद उसे मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की।

वाहन क्रमांक सीजी 12 एक्यू 8157 की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 02 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है, जबकि जब्त रेनॉल्ट क्विड कार की कीमत करीब 05 लाख रुपए आंकी गई है।

कार में सवार दो व्यक्तियों की पहचान अरविंद उर्फ टिंकू सेन (27) तथा रामसजीवन साहू (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सरई थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 711/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों का मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में पूर्व रिकॉर्ड भी सामने आया है। मामले की जांच कर गांजे के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जलभराव वाले क्षेत्रों में नगर पालिका खुरई की सतत निगरानी, तालाबों पर आवागमन प्रतिबंधित
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

जलभराव वाले क्षेत्रों में नगर पालिका खुरई की सतत निगरानी, तालाबों पर आवागमन प्रतिबंधित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर पालिका…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर /मंडावर : किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो तीन युवकों पर मुक़दमा दर्ज
Bijnor05 Sep

बिजनौर /मंडावर : किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो तीन युवकों पर मुक़दमा दर्ज

मंडावर क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों द्वारा किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल…

पूरी खबर पढ़ें →
10.66 किमी मार्गों के लिए विधायक लारिया के प्रयासों से 8.03 करोड़ की स्वीकृति,मुख्य मार्गों से ग्रामीण बस्तियों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Sagar05 Sep

10.66 किमी मार्गों के लिए विधायक लारिया के प्रयासों से 8.03 करोड़ की स्वीकृति,मुख्य मार्गों से ग्रामीण बस्तियों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को…

पूरी खबर पढ़ें →
एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे सीएम डॉ यादव, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश.
Sagar05 Sep

एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे सीएम डॉ यादव, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश.

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित होमगार्ड कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!