Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा

06 Sep 2026, 08:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में शराब पीने से दस लोगों की मृत्यु के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है एवं सहायक आयुक्त आबकारी सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सागर दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बंडा प्रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा,इस हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार इस पूरे प्रकरण में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि अवैध अथवा नकली शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभागीय स्तर पर यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी जवाबदेही तय की जाएगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। शराब के स्रोत, उसकी आपूर्ति तथा घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में सामने आने वाले प्रत्येक दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सागर के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने से हुई मौतों को अत्यंत दुखद और गंभीर घटना बताया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त को तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और पूरे मामले में संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रामपुर कलां में आयोजित हुई PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत करने का आह्वान सिधौली/सीतापुर। विधानसभा क्षेत्र 152 सिधौली की ग्रामसभा रामपुर कलां में PDA जनपंचायत का आयोजन क
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों पर ‘संवाद दिवस’ का हुआ सफल आयोजन
Mahrajganj06 Sep

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों पर ‘संवाद दिवस’ का हुआ सफल आयोजन

महराजगंज के सभी थानों पर हुआ ‘संवाद दिवस’ का आयोजन, पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर सुनी गई समस्याएं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj06 Sep

पुलिस चौकी में युवा नेता का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस चौकी में युवा नेता का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित नौतनवा/ महराजगंज महराजगंज।…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
बंडा की दुखद घटना पर जिला अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

बंडा की दुखद घटना पर जिला अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!