Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

चाचा भतीजा बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में

06 Sep 2026, 09:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चाचा भतीजा बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
(बिजया राघव गढ़)

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले आरोपीयों को पकड़ा है और उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है।
विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आई.टी.आई. विजयराघवगढ़ के तलैया के पास मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया जब उनका आचरण संदिग्ध प्रतीत हुआ तो उनकी तलाशी ली गई मौके पर ही यह पाया गया कि पीछे बैठा व्यक्ति एक पिट्ठू बैग में कुछ रखकर जा रहे थे, व्यक्ति संदिग्ध पाये जाने पर बैग की तलासी लेने उपरांत बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 02 किलो 960 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 35 हजार रूपया एवं मोटर साईकल को जब्त किया गया। दोनों आरोपी आपस में चाचा एवं भतीजे हैं। आरोपीगण ①समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल ② गोविंद प्रसाद पिता प्रेमलाल कोल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा नम्बर 1 थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मामला रजिस्टर्ड कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया।

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक 552 अंजनी झा, स्वतंत्र साक्षी राहगीरों की मुख्य भूमिका रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बंडा की दुखद घटना पर जिला अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

बंडा की दुखद घटना पर जिला अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
1,200 AI एजेंट्स ने इंटरनेट पर बना लिया अपना नेटवर्क, OpenAI को भी नहीं लगी भनक
Central06 Sep

1,200 AI एजेंट्स ने इंटरनेट पर बना लिया अपना नेटवर्क, OpenAI को भी नहीं लगी भनक

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
13 सितंबर को उज्जैन में गूंजेगी वैश्य समाज की एकजुटता की आवाज नागदा में तैयारियों को लेकर समाजजनों की महत्वपूर्ण बैठक, सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान
जहरीली शराब पीड़ितों से बीएमसी पहुंचकर विधायक लारिया ने की मुलाकात, पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!