Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जहरीली शराब पीड़ितों से बीएमसी पहुंचकर विधायक लारिया ने की मुलाकात, पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

06 Sep 2026, 07:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जहरीली शराब पीड़ितों से बीएमसी पहुंचकर विधायक लारिया ने की मुलाकात, पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से हुई दुखद मौतों की सूचना मिलते ही नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उपचाररत पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली। विधायक लारिया ने बीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सकों से चर्चा कर निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती पीड़ित मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने आवश्यक दवाइयों, जांच एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए। इस हृदयविदारक घटना पर विधायक लारिया ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में भूमि विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में
Siddharthnagar06 Sep

सिद्धार्थनगर में भूमि विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में

सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामला, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Basti06 Sep

बस्ती: पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामला, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती: वाल्टरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामले का पर्दाफाश, हनीट्रैप-ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार हनीट्रैप का जाल:…

पूरी खबर पढ़ें →
चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।
Narsimhapur06 Sep

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।

नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा के अंतर्गत चीचली थाना अंतर्गतबाजार के दिन ओवरलोड गाड़ियां चलाई जा रही है…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!