महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा दो दिवसीय दौरे पर महराजगंज पहुंचे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज में सपा के पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में गरजे राम आसरे विश्वकर्मा, भाजपा पर साधा निशाना
महराजगंज
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा दो दिवसीय दौरे पर महराजगंज पहुंचे। जिले में जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के कोल्हुई स्थित ओम मैरिज हॉल में पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राम आसरे विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय एवं पूर्व विधायक विनोद तिवारी शामिल हुये ।
कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए जनसंवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक और सावधान करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर उलझाकर वोट हासिल करती है, जबकि विकास, रोजगार और आम जनता की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
राम आसरे विश्वकर्मा ने दलितों और अल्पसंख्यकों से धर्म के नाम पर भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीडीए की अवधारणा के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट कर उनके अधिकारों और हिस्सेदारी की बात उठाई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय के चुनाव अभियान तथा पीडीए के राजनीतिक फार्मूले को लेकर भी पूर्व मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया रखी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, जिला प्रभारी सिंहबली विभ्वकर्मा ( विश्वकर्मा समाज ), जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस चौकी में युवा नेता का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित नौतनवा/ महराजगंज महराजगंज।…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। बेगूं नगर पालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगर निगम चुनाव में राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर मुस्लिम घोसी समाज में नाराजगी देखने…
पूरी खबर पढ़ें →
ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप शाहाबाद/हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र के गढ़पुर…
पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई लैपटॉप चोरी कांड का शाहाबाद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल शाहाबाद। लैपटॉप…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।