Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेगूं नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

06 Sep 2026, 07:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेगूं नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित - CHITTORGARH, राजस्थान

बेगूं। बेगूं नगर पालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ के लोकप्रिय सांसद श्री सी.पी. जोशी जी एवं बेगूं विधायक लोकप्रिय डॉ. सुरेश जी धाकड़ ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सम्मेलन में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

सांसद सी.पी. जोशी जी एवं विधायक डॉ. सुरेश जी धाकड़ ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में शंभू लाल धाकड़, मदन गोपाल धाकड़ कैलाश मंत्री, संयोजक सतीश खेमका, सह संयोजक तेजमल बोहरा बेगू नगर अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, नगर मंडल महामंत्री राकेश गुर्जी, राजेश दुगड़, जयदीप बिल्लू दीपक पंचोली, नारायण लाल चतुर्वेदी, नीलेश चतुर्वेदी, ओबीसी मोर्चा जिला आईटी संयोजक नरेश सुथार, चंद्रप्रकाश जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला चुंडावत, पूजा सोनी, निर्मला भुक्कल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक पंचोली, सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संयोजक (स्वच्छ भारत अभियान) दुर्गालाल पालीवाल सागर पटवा, दिनेश कासलीवाल, मनोज प्रजापत, पूर्व पार्षद मुकेश पटवा, अनिल पाराशर, राजवीर पटवा, नवीन गर्ग, कोमल शर्मा , नरेश गुर्जर, ,भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने बेगूं नगर पालिका में भाजपा की विजय एवं कमल खिलाने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन
Jodhpur06 Sep

रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सुबह फलोदी से…

पूरी खबर पढ़ें →
धौला से बिहाजर वाले भैरू जी की 10वीं विशाल पदयात्रा हुई रवाना, धौला, चिलपली मोड व टोडालडी में पदयात्रियों का जलपान करवाकर किया सम्मान
रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन
Pali06 Sep

रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन

रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन। पाली रोहट क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!