रोहट : गाजन गढ़ से 51 युवाओं का पैदल संघ रामदेवरा रवाना। पाली रोहट।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रोहट : गाजन गढ़ से 51 युवाओं का पैदल संघ रामदेवरा रवाना। पाली रोहट।
रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया क्षेत्र के गाजन गढ़ गांव से रविवार 6/9/2026 लोकदेवता बाबा रामदेवजी के दर्शनार्थ 51 युवाओं का विशाल पैदल संघ शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय
वातावरण के बीच रामदेवरा (रुणीचा धाम) के लिए रवाना हुआ। संघ की रवानगी के दौरान बाबा रामदेवजी के जयकारों से पूरा गांव गूंजायमान हो उठा।पैदल संघ के रवाना होने से पूर्व श्री वेनाराम,दोलाराम सोलंकी व जी एस एस उपाध्यक्ष शंकर फुलवारिया ने सभी पदयात्रियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया तथा मंगलमय और सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाना राम, पुनाराम भुरीया, मुला राम करड़, जगदीश गोली एवं भरत पटेल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने बाबा रामदेवजी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर 51 युवाओं के पैदल संघ को रामदेवरा के लिएरवाना किया।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए 'खम्मा-खम्मा ओ रामापीर' और बाबा रामदेवजी के जयकारों से वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया। पैदल संघ में शामिल युवाओं में बाबा रामदेवजी के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
गांव के बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का उत्साहवर्धन किया तथा बाबा रामदेवजी से सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धा और आस्था के इस अनूठे दृश्य ने पूरे गांव को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सुबह फलोदी से…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूरे सीताराम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे सीताराम। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
चोटीला में बिती रात दौ मकानो में लाखों रुपए के सोना चांदी की 1 लाख 85 हजार नगद…
पूरी खबर पढ़ें →
धौला से बिहाजर वाले भैरू जी की 10वीं विशाल पदयात्रा हुई रवाना, धौला, चिलपली मोड व टोडालडी में…
पूरी खबर पढ़ें →
रामटीला बाबा रामदेव मंदिर परिसर में राकावत समाज द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारा का समापन। पाली रोहट क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
अगम शर्मा जिला संवाददाता गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।